Saturday, March 28, 2026
30.1 C
Bhopal

भोपाल में रेप पीड़िता पर एसिड अटैक

भोपाल के पिपलानी इलाके में रेप पीड़िता पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार रात की है। पीड़िता सब्जी खरीदने ने निकली थी, तब स्कूटी सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। हालांकि हमले में युवती मामूली झुलसी है। प्रारंभिक इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

एएसआई राजीव मिश्रा के मुताबिक भेल इलाके की 24 वर्षीय युवती ने कुछ समय पहले मिसरोद थाने में अपने लिव इन पार्टनर आकाश गांगल के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपी को कोर्ट से जमानत मिल गई और मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

रेप केस का आरोपी युवक टाइल्स दुकान पर करता है काम

आरोपी युवक टाइल्स की दुकान पर काम करता है। गुरुवार रात करीब आठ बजे युवती पैदल बाजार सब्जी खरीदने के लिए जा रही थी। तभी गणेश मंदिर के पास काले रंग की स्कूटी पर सवार होकर आए आरोपी आकाश ने कांच की बोतल में रखे एसिड को उस पर फेंक दिया और भाग गया। गाड़ी आकाश का साथी चला रहा था और वह बैठा हुआ था। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दी गई

घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि पीड़िता मोटे कपड़े पहनते हुए थी, इसलिए उस पर एसिड का अधिक प्रभाव नहीं पड़ा और कपड़े जल गए। देर रात पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिश दी, लेकिन वह वहां नहीं थे।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

Topics

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img