Thursday, April 9, 2026
32.1 C
Bhopal

भोपाल में 2 पंचायत सचिवों पर कार्रवाई

पचमढ़ी में ट्रेनिंग पर गए भोपाल के एक पंचायत सचिव ने हंगामा कर दिया। सचिव ने ट्रेनिंग सेंटर के कर्मचारियों से अभद्रता भी की। जानकारी सामने आने पर जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी ने उसे सस्पेंड कर दिया। एक अन्य पंचायत सचिव पर भी निलंबन की गाज गिरी है।

जानकारी के अनुसार, सरपंच, सचिव-ग्राम रोजगार सहायक को 15 से 17 जनवरी तक ट्रेनिंग पर भेजा गया था। यह ट्रेनिंग संजय गांधी युवा नेतृत्व एवं प्रशिक्षण केंद्र में हुई। इसमें ग्राम पंचायत चंदूखेड़ी (जनपद फंदा) के सचिव ओमप्रकाश शर्मा भी पहुंचे। 15 जनवरी की रात में सचिव शर्मा ने संस्थान परिसर में हंगामा कर दिया। इसकी शिकायत संस्थान ने जनपद और फिर जिला पंचायत में की। इसके बाद सीईओ तिवारी ने सचिव को निलंबित कर दिया।

डोर-टू-डोर कलेक्शन पर काम नहीं जिपं सीईओ तिवारी ने फंदा जनपद की ग्राम पंचायत ईंटखेड़ी सड़क के सचिव तिलक सिंह को भी निलंबित किया। सचिव को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, नालियों की सफाई का कार्य किए जाने के लिए बार-बार निर्देशित किया गया था, लेकिन यह काम नहीं किया जा रहा था।

इस संबंध में सचिव को पहले नोटिस जारी किया। बावजूद जवाब पेश नहीं किया। शासन की महत्वपूर्ण योजना में मंशा अनुरूप कार्य न किए जाने और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना किए जाने पर सचिव को सस्पेंड कर दिया गया।

Hot this week

भोपाल के 45 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 45 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

शादी के लिए लड़की देख लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

​ ​भोपाल | राजधानी के कटारा हिल्स क्षेत्र अंतर्गत रापड़िया...

ऐशबाग फायरिंग: दहशत फैलाने वाला बदमाश दिलावर गिरफ्तार, निकली नकली पिस्टल

​भोपाल। ऐशबाग के बाग उमराव दूल्हा क्षेत्र में दिनदहाड़े...

भोपाल: बीटेक छात्र पर जानलेवा हमला करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

मंगलवारा पुलिस के हत्थे चढ़ा 3000 का इनामी बदमाश, एयर पिस्टल और चाकू बरामद

​भोपाल। शहर में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा...

Topics

भोपाल के 45 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 45 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

शादी के लिए लड़की देख लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

​ ​भोपाल | राजधानी के कटारा हिल्स क्षेत्र अंतर्गत रापड़िया...

ऐशबाग फायरिंग: दहशत फैलाने वाला बदमाश दिलावर गिरफ्तार, निकली नकली पिस्टल

​भोपाल। ऐशबाग के बाग उमराव दूल्हा क्षेत्र में दिनदहाड़े...

भोपाल: बीटेक छात्र पर जानलेवा हमला करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

लोक भवन के सामने पाइपलाइन दूसरे दिन भी नहीं सुधरी, आधे शहर में जल संकट

​भोपाल। राजधानी के अति संवेदनशील क्षेत्र लोक भवन (राज...

वरिष्ठ IPS वरुण कपूर को मिली भोपाल संभाग की कमान

वजाहत खान, सीनियर रिपोर्टर भोपाल | मध्य प्रदेश शासन ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img