Tuesday, September 29, 2026
20.5 C
Bhopal

भोपाल में एअर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान दिल्ली से बेंगलुरु की ओर जा रहा था। उड़ान के दौरान पायलट को फ्लाइट के कार्गो से इमरजेंसी वॉर्निंग सिग्नल मिला था। इसके बाद पायलट ने सतर्कता बरतते हुए भोपाल एयरपोर्ट पर विमान को उतारा।

भोपाल एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि फ्लाइट ने रात 8.15 बजे एहतियातन भोपाल में लैंड किया था। यह एक सामान्य प्रक्रिया होती है, जब पायलट को सिस्टम में कुछ अनयूज़ुअल लगता है।

172 लोग थे सवार, रात भर भोपाल में रुके अवस्थी ने बताया कि विमान में कुल 172 लोग सवार थे। सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं। फ्लाइट रात को रवाना नहीं हो सकी। ऐसे में सभी पैसेंजर को भोपाल में रोका गया है। आज मंगलवार दोपहर 2:15 बजे इस फ्लाइट के रवाना होने की बात एयरपोर्ट अथॉरिटीज कर रही हैं।

एअर इंडिया फ्लाइट की मंगोलिया में भी इमरजेंसी लैंडिंग

एअर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट की मंगोलिया की राजधानी उलानबटार में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। एयरलाइन कंपनी ने बताया कि उड़ान के बीच रास्ते में तकनीकी खराबी की आशंका होने पर यह फैसला लिया गया।

एअर इंडिया ने X पर कहा- 02 नवंबर की AI174 फ्लाइट ने उलानबटार में सेफ लैंडिंग की है। अब टीम उसकी जांच कर रही है। हम सभी यात्रियों को मदद पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।

फ्लाइट में कितने यात्री सवार थे, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। इस बीच विदेश मंत्रालय मंगोलिया में फंसे पैसेंजर्स को मदद पहुंचाने की कोशिश में लगा हुआ है।

इससे पहले 17 अक्टूबर को एअर इंडिया की इटली के मिलान से दिल्ली आ रही फ्लाइट टेक्निकल प्रॉब्लम के चलते कैंसिल करनी पड़ी थी। फंसे हुए 256 यात्रियों को 19 अक्टूबर को स्पेशल फ्लाइट से वापस लाया गया था।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img