Friday, September 25, 2026
23.2 C
Bhopal

भोपाल में पति ने पत्नी का अश्लील वीडियो वायरल किया

राजधानी भोपाल में रहने वाली युवती की जिस लड़के से शादी होने वाली थी। उसने वीडियो कॉल पर बात के दौरान युवती का अश्लील वीडियो कैप्चर कर लिया। चूंकि यह शादी घर वालों के दबाव के कारण हो रही थी इसलिए युवती शादी से पहले ही अपने प्रेमी के साथ चली गई तथा दूसरे दिन उसने प्रेमी से शादी भी कर ली।

इधर शादी की बात टूटने से बिफरे युवक ने कैप्चर किया हुआ अश्लील वीडियो पति को भेज दिया। पति ने अपनी ने प्रेमिका से पत्नी बनी युवती का वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद युवती ने अपने ही पति देवर सास के खिलाफ शिकायत कर दी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ऐशबाग पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय युवती ऐशबाग इलाके में रहती है। घर वालों ने पिछले दिनों उसकी शादी एक युवक से तय कर दी थी। जबकि युवती किसी दूसरे युवक से प्रेम करती थी। परिवार के दबाव में युवती परिजनो द्वारा बताए गए युवक से बात करने लगी लेकिन उसे शादी अपने प्रेमी से ही करनी थी। वीडियो काल पर बात करते समय युवक ने युवती का अश्लील वीडियो कैप्चर कर लिया।

शादी के ठीक पहले घर से चली गई थी युवती

शादी से ठीक पहले युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। दूसरे दिन जब दोनों लौटे तो दोनों के घर वालों रजामंदी से शादी कर दी। शादी के बावजूद पति उसे अपने साथ नहीं ले गया। परिवार वाले भी बहू को ले जाने में आनाकानी करते रहे।

मंगेतर ने पति को सेंड की थी अश्लील वीडियो

युवती की पहले जिस लड़के से शादी होने वाली थी उसने बदला लेने की नीयत से युवती का कैप्चर किया हुआ अश्लील वीडियो उसने युवती के पति को भेज दी। पति ने अपनी मां के मोबाइल से वही वीडियो अपनी ही पत्नी के मोबाइल पर भेज दिया। इसके बाद युवती ने थाने में जाकर पति, देवर व सास के खिलाफ शिकायत कर दी। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, एक साल तक शोषण

​भोपाल: राजधानी के एमपी नगर थाना क्षेत्र में सोशल...

Topics

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, एक साल तक शोषण

​भोपाल: राजधानी के एमपी नगर थाना क्षेत्र में सोशल...

नाबालिग छात्र को नशे की लत लगाकर 60 हजार और जेवर ठगे, एक गिरफ्तार

​भोपाल: ​करोंद मंडी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img