Sunday, April 12, 2026
38.1 C
Bhopal

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गौवंश वध अधिनियम के मामले में फरार 5000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
पुलिस को 10 फरवरी को सूचना मिली थी कि पुष्पा नगर पार्किंग ग्राउंड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संदीप कुमार पवार के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी बस के पीछे छिपने की कोशिश करने लगा, लेकिन सतर्क टीम ने उसे धर दबोचा।
हथियार बरामद, भेजा गया जेल
पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद अमन (28), निवासी कम्मू का बाग के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी पिस्टल और 4 कारतूस मिले, जिनके वैध दस्तावेज वह पेश नहीं कर सका । पुलिस के अनुसार, आरोपी अमन साल 2025 से गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के एक मामले में फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

इनका रहा सराहनीय योगदान

आरोपी को पकड़ने वाली टीम में निरीक्षक संदीप कुमार पवार, उनि लक्ष्मण राई, प्रधान आरक्षक तनवीर खान, सुनील माधव और आरक्षक श्लोक पाठक की मुख्य भूमिका रही।

Hot this week

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...

शराब पीने के दौरान विवाद, युवक की सिर पर पत्थर मारकर हत्या

​इंदौर। शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शनिवार...

Topics

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...

शराब पीने के दौरान विवाद, युवक की सिर पर पत्थर मारकर हत्या

​इंदौर। शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शनिवार...

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img