Tuesday, February 17, 2026
27.3 C
Bhopal

MP में भाजपा संगठन और सरकार के सभी कार्यक्रम निरस्त

अहमदबाद में हुए विमान हादसे के बाद मप्र में बीजेपी संगठन और सरकार ने आज के सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए हैं। प्रदेश के कई जिलों में आज बीजेपी की जिला इकाईयों द्वारा प्रोफेशनल मीट के आयोजन किए जाने थे। कुछ जिलों में संकल्प से सिद्धि की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी प्रस्तावित थीं। लेकिन, विमान हादसे के चलते कार्यक्रम कैंसिल किए गए हैं।

भोपाल की प्रोफेशल मीट में सीएम होने वाले थे शामिल भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव शाम 6 बजे प्रोफेशनल्स मीट में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने वाले थे। विमान हादसे की घटना के बाद ठाकरे सभागार में होने वाली प्रोफेशनल्स मीट कैंसिल कर दी गई है।

देवास में होने वाली प्रोफेशनल्स मीट में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह और ग्वालियर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को शामिल होना था। ये कार्यक्रम भी कैंसिल कर दिए गए हैं।

बीजेपी ने ट्वीट कर दी जानकारी

एमपी बीजेपी की ओर से ट्वीट में लिखा गया- अहमदाबाद विमान हादसे के कारण आज आयोजित होने वाले भाजपा के सभी संगठनात्मक कार्यक्रम निरस्त किये गए हैं।

सीएम ने जताया शोक सीएम डॉ मोहन यादव ने विमान हादसे पर ट्वीट कर शोक जताया। सीएम ने X पर लिखा- अहमदाबाद में यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। बाबा महाकाल से सभी यात्रियों और विमान दल के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।

केन्द्रीय मंत्री शिवराज ने भी दुख जताया

Hot this week

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी ने भी ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

​भोपाल | राजधानी के गौतम नगर इलाके में सोमवार...

निशातपुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 12 घंटे में सुलझाई 4.5 लाख की चोरी, शातिर बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल | राजधानी की निशातपुरा पुलिस ने तत्परता दिखाते...

Topics

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img