Thursday, November 26, 2026
23.1 C
Bhopal

अहमदाबाद-भोपाल-अहमदाबाद फ्लाइट कैंसिल

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सोमवार दोपहर हुए भीषण विमान हादसे के चलते राजधानी भोपाल से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया। यह फ्लाइट दोपहर 2:40 पर भोपाल से रवाना होती है। इससे पहले यह फ्लाइट दोपहर 1:50 बजे अहमदाबाद से भोपाल पहुंची थी। लेकिन अहमदाबाद में रनवे बंद होने के कारण इसे रद्द कर दिया गया।

बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 सोमवार दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई थी। लेकिन महज दो मिनट बाद, दोपहर 1:40 बजे यह बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान एयरपोर्ट की सीमा से सटी एक इमारत से टकरा गया। बताया जा रहा है कि विमान में 242 यात्री सवार थे, जिनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडा का नागरिक भी शामिल था।

भोपाल में रोजाना 36 से 38 फ्लाइट्स की आवाजाही

भोपाल एयरपोर्ट पर रोजाना 36 से 38 फ्लाइट्स की आवाजाही होती है। जिसमें से छह फ्लाइट्स एयर इंडिया और बाकी अन्य सभी इंडिगो कंपनी की हैं। देश के अलग-अलग शहरों से आने-जाने वाली फ्लाइट्स के चलते भोपाल एयरपोर्ट का प्रतिदिन का फुट फाल 3500 से लेकर 4500 तक रहता है।

Hot this week

महिला से छेड़छाड़ के दोषी को एक साल की सश्रम कैद

भोपाल। महिला का बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़...

सीहोर में एसपी बंगले के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 लोगों पर आरोप

सीहोर। शहर में एसपी बंगले के पास बुधवार शाम...

भोपाल के 55 इलाकों में गुरुवार को 4 से 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 55 इलाकों में गुरुवार को...

Topics

महिला से छेड़छाड़ के दोषी को एक साल की सश्रम कैद

भोपाल। महिला का बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़...

पानी समझकर बाथरूम क्लीनर पीने से ढाई साल की मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में खेलते-खेलते पानी समझकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img