Thursday, October 1, 2026
23.2 C
Bhopal

छठी मंजिल से गिरकर 11वीं की छात्रा की मौत

भोपाल के कोलार स्थित विराषा हाइट्स में छठी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। हादसा बुधवार देर रात का है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

टीआई संजय सोनी ने बताया कि 16 वर्षीय अंबिका सिंह एक निजी स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। जबकि उसके पिता टेलीकॉम कंपनी में वरिष्ठ पद पर पदस्थ हैं। वह दो साल पहले ही रहने के लिए यहां आई थी। बुधवार की रात वह कोचिंग से लौटी थी और छत पर चली गई थी। दरअसल वह रोजाना सीढ़ियों से चढ़ती-उतरी थी और उसका यह रोजाना का रूटीन था। बुधवार की रात छठवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गई थी

परिजनों ने खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचाया

परिजन ने छात्रा को खून से लथपथ में हालत में इलाज के लिए बंसल अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां रात करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया। गुरुवार को पीएम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया है। परिजन बॉडी को बनारस लेकर रवाना हो गए है।

जांच के बाद साफ होगा छात्रा कैसे गिरी?

टीआई के मुताबिक छात्रा छत से कैसे गिरी?, इसका खुलासा नहीं हो सका है। परिजन के बयान दर्ज होने के बाद ही घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img