Wednesday, October 14, 2026
25.5 C
Bhopal

एमपी में बीजेपी जिला अध्यक्षों की घोषणा शुरू

मध्यप्रदेश में लंबे इंतजार के बाद बीजेपी ने जिला अध्यक्षों की घोषणा शुरू कर दी है। रविवार को सबसे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन के लिए जिला अध्यक्ष का ऐलान किया गया। यहां संजय अग्रवाल को जिला अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सुंदर शर्मा ने अग्रवाल के नगर जिला अध्यक्ष बनने का पत्र जारी किया है।

इसके बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह के संसदीय क्षेत्र वाले विदिशा जिले के लिए जिला अध्यक्ष का ऐलान किया गया। यहां महाराज सिंह दांगी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

उज्जैन नगर जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद संजय अग्रवाल ने कहा कि पार्टी ने मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। इसके लिए मैं पार्टी को धन्यवाद देता हूं। मैं जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा।

उज्जैन में संजय अग्रवाल ये जिम्मेदारियां संभाल चुके

  • नगर कोषाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा
  • जिला महामंत्री, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ
  • जिला अध्यक्ष, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ
  • नगर मंत्री, भाजपा
  • नगर उपाध्यक्ष, भाजपा

उज्जैन नगर और विदिशा से शुरुआत क्यों बीजेपी जिला अध्यक्षों की सूची घोषित न होने से प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं के बीच असंतोष बढ़ रहा था। कई जिलों में जिलाध्यक्षों को लेकर तलवारें खिंची हुई हैं। तो वहीं सागर, ग्वालियर, इंदौर जैसे महानगरों में दिग्गज अपने-अपने करीबी को अध्यक्ष बनवाने ताकत लगा रहे हैं। ऐसे में बीजेपी ने सबसे पहले सीएम डॉ मोहन यादव और केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र मुख्यालय के जिले विदिशा से महाराज सिंह दांगी को जिला अध्यक्ष घोषित किया है। बीजेपी सूत्रों का कहना है कि इन दोनों जिलों में इन नामों को लेकर किसी तरह का विरोध नहीं था। दोनों जिलों के नव नियुक्त अध्यक्ष स्थानीय दिग्गजों के करीबी हैं ऐसे में बीजेपी ने सबसे पहले यही दोनों जिले घोषित किए।

Hot this week

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

इंदौर के लसूड़िया इलाके में कैफे में विवाद के बाद पार्किंग में चले लात-घूंसे, पुलिस जांच में जुटी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया इलाके स्थित अपोलो गोल्ड प्राइम बिल्डिंग...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

भोपाल: कपड़े खरीदते समय युवक की अचानक मौत, कुर्सी पर बैठा और डेढ़ मिनट में थम गईं सांसें

​भोपाल: राजधानी के लक्ष्मी टॉकीज के पास बाजार में खरीदारी...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

Topics

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

चोरी के शक में 3 नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर पीटा, आधे सिर मुंडवाए; स्कूल छूटा

​सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img