Wednesday, October 14, 2026
25.5 C
Bhopal

शराब दुकानों के बाहर ही ओपन बार

पुलिस कमिश्नर ने कहा था- सार्वजनिक जगह शराबखोरी हुई तो टीआई पर कार्रवाई होगी, कलेक्टर भी दे चुके हैं ऐसे निर्देश

पुलिस कमिश्नर ने दो दिन पहले सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कहा था कि ऐसा होने पर टीआई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह भी शराब दुकान संचालक पर कार्रवाई के निर्देश दे चुके हैं। इसके बाद भी हालात नहीं बदले। लगभग हर शराब दुकान के बाहर खुले अहाते बन गए हैं।

रविवार को भी शहर की अधिकांश दुकानों के सामने एक जैसा था। लोग दुकान से शराब लेकर बाहर हाथ ठेलों से स्नेक्स और गिलास लेकर वहीं पर शराब पीते फिर से नजर आने लगे हैं। प्रशासन ने अक्टूबर में इसके खिलाफ 4 दिन तक लगातार कार्रवाई की थी। उस दौरान निगम ने अवैध रूप से जमे हाथ ठेले वालों को हटाया था, लेकिन फिर से वही स्थिति बन गई है।

जाम के हालात

अयोध्या बायपास की दोनों शराब दुकान के सामने से शाम के बाद निकलना मुश्किल है। इंद्रपुरी की दुकान के आगे सर्विस रोड पर शराबियों का कब्जा बना रहता है।

दुकानों पर शराब पीते मिले लोग… जब एक समाचार पत्र के सवाददाता ने विवार को शराब दुकानों का जायजा लिया। सभी दुकानों के बाहर लोग शराब पीते मिले। इसमें हबीबगंज फाटक, एमपी नगर, सुभाष नगर, प्रभात पेट्रोल पंप, अयोध्या बायपास, इंद्रपुरी और कोहेफिजा थाने के पास की दुकानें हैं।

पुलिस के साथ मिलकर हम खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। अगर शराब दुकान संचालक इसके लिए जिम्मेदार निकलते हैं, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे। –कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर, भोपाल

Hot this week

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

इंदौर के लसूड़िया इलाके में कैफे में विवाद के बाद पार्किंग में चले लात-घूंसे, पुलिस जांच में जुटी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया इलाके स्थित अपोलो गोल्ड प्राइम बिल्डिंग...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

भोपाल: कपड़े खरीदते समय युवक की अचानक मौत, कुर्सी पर बैठा और डेढ़ मिनट में थम गईं सांसें

​भोपाल: राजधानी के लक्ष्मी टॉकीज के पास बाजार में खरीदारी...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

Topics

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

चोरी के शक में 3 नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर पीटा, आधे सिर मुंडवाए; स्कूल छूटा

​सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img