Thursday, July 9, 2026
29.4 C
Bhopal

भोपाल में बाइक सवार एएसआई को यात्री बस ने टक्कर मार दी ,मौत

भोपाल-इंदौर हाइवे पर शुक्रवार दोपहर एक बाइक सवार एएसआई को यात्री बस ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। हादसा खजूरी थाना क्षेत्र के तूमड़ा जोड़ पर हुआ। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक हादसे के बाद बस को मौके पर छोड़कर भाग निकला था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

शंकर सिंह ठाकुर (61) अशोका गार्डन में रहते थे और सीहोर पुलिस लाइन में बतौर एएसआई पदस्थ थे। बाइक पर सवार होकर सीहोर में जा रहे थे। वहीं लाइन में तैनात थे। तूमड़ा जोड़ के पास थाना खजूरी इलाके में एक बस ने टक्कर मार दी। इससे उनको गंभीर चोट आई थी। इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली बस को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

जुलाई में होना था रिटायरमेंट

शंकर सिंह का चार महीने बाद रिटायरमेंट था। परिजनों से अकसर रिटायरमेंट के बाद कारोबार करने की बात करते थे। उनका एक बेटा और एक बेटी है। दोनों का विवाह हो चुका है। मृतक के बेटे रामकुमार ठाकुर के मुताबिक हादसा शुक्रवार दोपहर को हुआ था।

तूमड़ा इंदौर रोड पर उन्हें यात्रियों से भरी बस ने टक्कर मार दी। उन्हें इलाज के लिए भैंसाखेड़ी के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफिजा में स्कूल वैन खंभे से टकराई, बाल-बाल बचे 6 बच्चे

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह...

विदिशा जिला अस्पताल में गेट पर डिलीवरी मामला: तीन नर्सिंग अधिकारी निलंबित

​विदिशा। जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड के मुख्य गेट...

Topics

भोपाल: कोहेफिजा में स्कूल वैन खंभे से टकराई, बाल-बाल बचे 6 बच्चे

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह...

विदिशा जिला अस्पताल में गेट पर डिलीवरी मामला: तीन नर्सिंग अधिकारी निलंबित

​विदिशा। जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड के मुख्य गेट...

भोपाल: टाइगर मूवमेंट एरिया में पहाड़ और पेड़ों पर चला बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग का आरोप

​भोपाल। राजधानी के टाइगर मूवमेंट एरिया (अकबरपुर) में पर्यावरण...

पारिवारिक विवाद में भाई ने ली भाई की जान

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मामूली कहासुनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img