Saturday, March 28, 2026
30.1 C
Bhopal

इंदौर में रेत व्यापारी से लूट का प्रयास:बाइक से आए बदमाशों ने चाकू की नोंक पर रोका; जान बचा कार लेकर भागा व्यापारी

इंदौर के लसूड़िया बायपास इलाके में सोमवार देर शाम एक रेत व्यापारी के साथ बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। व्यापारी ने वारदात होते देख मौके से कार भगा दी। घर पहुंच अपने भाई को घटना की जानकारी दी। रात में ही थाने पहुंच घटना की शिकायत की। वहीं एरोड्रम इलाके में हुई एक अन्य घटना में दो लड़के व्यापारी की एक्टिवा की डिक्की से 50 हजार रुपए लेकर भाग गए।

रेत व्यापारी की शिकायत पर पुलिसकर्मी ने घटनास्थल के पास पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए। फुटेज में दो बदमाश बाइक से उतर कर व्यापारी की कार के पास आते दिखाई दिए। घटना MR11 के एनआर पंप की है।

पुलिस के मुताबिक, अभिषेक गौतम निवासी स्कीम नंबर 136 अपने दोस्त की कार में सोमवार देर शाम उसका इंतजार कर रहे थे। तभी यहां बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे। इस दौरान दो बदमाश बाइक से उतरकर अभिषेक की कार के पास पहुंच गए। बदमाशों ने चाकू दिखा अभिषेक को कार से उतरने की बात कही। इस दौरान अभिषेक ने कार वहां से भगा दी। इसके बाद तीनों बदमाश बाइक में सवार होकर मौके से फरार हो गए।

रात 11 बजे पहुंचे थाने

अभिषेक ने बताया कि, वह रात करीब 11 बजे अपने भाई के साथ थाने पहुंचे। यहां मौजूद पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। बाद में यहां से वारदात की जगह वाले पास के पेट्रोल पंप पहुंचे। पुलिस ने फुटेज चेक किए तो बदमाश रेत व्यापारी से वारदात करते दिखाई दिए। पुलिस के मुताबिक अभिषेक के साथ वारदात नही हुई है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।

व्यापारी की डिक्की से 50 हजार लेकर भागे बदमाश

एरोड्रम इलाके में रहने वाले व्यापारी घर से गोडाउन के लिए निकले थे। रास्ते में उनकी एक्टिवा स्लिप हो गई। तभी दो लड़के मदद के बहाने पहुंचे और डिक्की में रखे 50 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है।

एरोड्रम पुलिस के मुताबिक, निखिल कुमार जैन, निवासी अशोक नगर की शिकायत पर अज्ञात स्कूटर सवार युवकों पर केस दर्ज किया गया है। निखिल ने बताया कि वह 21 नवंबर को दोपहर 12 बजे अपनी एक्टिवा से मालवा मिल स्थित गोदाम के लिए निकले थे। पराग जिम के पास उनकी एक्टिवा स्लिप हो गई और वो रोड पर गिर पड़े। तभी स्कूटर सवार दो लड़के वहां पहुंचे। उन्होंने गाड़ी को रोड के साइड में लगाकर जबरदस्ती डिक्की का लॉक खोला। तब एक लड़के ने डिक्की से 50 हजार की गड्‌डी निकाली और स्कूटर लेकर भागने लगे। निखिल ने उसका पीछा भी किया। लेकिन दोनों बदमाश हाथ नहीं आए।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

Topics

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img