Thursday, February 12, 2026
26.1 C
Bhopal

प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने वाले बदमाश का ऑडियो:कहा- पुलिस पीछे पड़ी, परिवार को भी भागना पड़ा; फरियादी से बात करने का बनाया दबाव

भोपाल में 4 अगस्त को बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर गोलू उर्फ शफीक को गोली मार दी थी। गोली जांघ में लगी थी। इसके बाद हाथ-पैर और सिर में तलवार छुरियों से वार किए गए। तब से अब तक चार महीने होने वाले हैं, मास्टर माइंड शोएब उर्फ अन्ना पुलिस गिरफ्त से बाहर है। इधर, 24 अक्टूबर को डीसीपी जोन-3 ने शोएब की गिरफ्तारी पर 3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

इस बीच, उसका एक ऑडियो सामने आया है। जिसमें वह कहता सुनाई दे रहा है कि पुलिस उसे कुत्तों की तरह तलाश रही है। घर से परिवार को भी भागना पड़ा है। सब अलग-अलग हैं। गोलू जैसे ही होश में आए, याद से मेरी बात करा देना। हालांकि, वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता है।

फरार आरोपी शोएब उर्फ अन्ना का एक ऑडियो सामने आया है।

रात 1 बजे बदमाश घर में दाखिल हो गए

शफी हसन उर्फ गोलू (37) प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। वे शालीमार अपार्टमेंट कर्बला पर रहते हैं। उनकी पत्नी सुंबुल अली ने 4 अगस्त की सुबह 4 बजे थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि रात एक बजे पति शफी के साथ खाना खाया था। इसके बाद रूम में बैठकर बातचीत कर रहे थे।

तीन बजे दोनों बच्चे भी साथ थे, तभी बदमाश फिरोज उर्फ बाबा, शोएब अन्ना, शाहिद इटारसी, आदिल बच्चा और अन्य 2-3 लोग आए। सभी हथियारों से लैस थे। मेन गेट का शटर पहले ही खुला था तो वे सीधा घर में दाखिल हो गए।

आरोपियों ने पहले पति की जांघ में गोली मारी, बाद में तलवार और छुरियों से कई वार किए थे। इस मामले में विदिशा पुलिस ने फिरोज, शाहिद,आदिल को गिरफ्तार कर लिया था। सभी फिलहाल जेल में हैं।

थाना प्रभारी बोले- आरोपियों की तलाश जारी

कोहेफिजा थाने के टीआई बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि फरार शोएब सहित अन्य दो की तलाश में एक टीम जुटी है। उन्होंने बताया-

सूचनाओं के आधार पर उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उस पर तीस हजार रुपए का इनाम घोषित है। वायरल ऑडियो के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

Hot this week

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...

चेन्नई एयरपोर्ट पर स्टोर खोलने के नाम पर स्टार्टअप महिला से 66 लाख की ठगी

​बड़ी कार्रवाई: 'विदवेदा' कंपनी के डायरेक्टर पर क्राइम ब्रांच...

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

Topics

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img