Sunday, October 11, 2026
34.1 C
Bhopal

बैरसिया पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार; 7 बाइक और नकदी जब्त

​बैरसिया (भोपाल)। भोपाल देहात पुलिस ने जुआं-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ललरिया गांव में जुआ खेल रहे चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 13,410 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और लावारिस हालत में छोड़ी गई 7 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।

​मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

थाना प्रभारी वीरेन्द्र कुमार सेन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ललरिया के पतलोन कचरा शेड में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने रात के अंधेरे में दबिश दी। पुलिस को देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। अंधेरे का फायदा उठाकर 8-10 आरोपी अपनी बाइकें मौके पर ही छोड़कर भाग निकले।

​पकड़े गए आरोपी:

पुलिस ने मुबारक उर्फ मुब्बा, महेश कुशवाह, गुफरान खाँ और हनीफ पटेल को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर फरार 8 अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

​पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई में निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार सेन, सउनि हेमंत सिंह, प्रधान आरक्षक मानवेन्द्र सिंह और आरक्षक रामसेवक की सराहनीय भूमिका रही।

Hot this week

खाटू श्याम दर्शन करने जा रही चौथी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

​भोपाल: सीहोर जिले के चैनल गांव से माता-पिता के साथ...

भोपाल में अपराध के दो मामले: महिला को 5 दिन बंधक बनाकर रेप, तो 8 साल की बच्ची से बैड टच

​भोपाल: राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली दो...

Topics

भोपाल में अपराध के दो मामले: महिला को 5 दिन बंधक बनाकर रेप, तो 8 साल की बच्ची से बैड टच

​भोपाल: राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली दो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img