Sunday, October 11, 2026
34.1 C
Bhopal

ऑनलाइन लोन के चक्कर में फंसा कारोबारी, ठगों ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे 8.91 लाख

​ग्वालियर। शहर के जीवाजीगंज इलाके में रहने वाले एक कारोबारी के साथ ऑनलाइन लोन ऐप के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने ब्लैकमेलिंग का सहारा लेकर पीड़ित से करीब 8.91 लाख रुपए की अवैध वसूली की।

​क्या है पूरा मामला?

जनकगंज थाना पुलिस के अनुसार, गेंडे वाली सड़क निवासी शफीक खान ने 22 फरवरी को लोन के लिए एक ऐप डाउनलोड किया था। ठगों ने उन्हें 20 हजार का झांसा दिया, लेकिन खाते में केवल 9 हजार रुपए आए। लोन चुकाने के बाद भी आरोपियों ने ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी।

​ऐसे बनाया शिकार:

साइबर अपराधियों ने फर्जी ऐप के जरिए पीड़ित के मोबाइल का एक्सेस लेकर उनकी निजी तस्वीरें और कॉन्टैक्ट लिस्ट चुरा ली। इसके बाद आरोपियों ने तस्वीरों से छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो बनाए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर कारोबारी को ब्लैकमेल करना शुरू किया। बदनामी के डर से शफीक ने अलग-अलग किस्तों में कुल 130 ट्रांजेक्शन के जरिए ठगों के खातों में 8.91 लाख रुपए डाल दिए।

​अंत में तंग आकर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन और जनकगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

​सावधानी ही बचाव है:

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या संदिग्ध लोन ऐप को डाउनलोड न करें। यदि कोई ब्लैकमेल करे, तो घबराने के बजाय तुरंत साइबर सेल (1930) पर सूचना दें।

Hot this week

खाटू श्याम दर्शन करने जा रही चौथी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

​भोपाल: सीहोर जिले के चैनल गांव से माता-पिता के साथ...

भोपाल में अपराध के दो मामले: महिला को 5 दिन बंधक बनाकर रेप, तो 8 साल की बच्ची से बैड टच

​भोपाल: राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली दो...

Topics

भोपाल में अपराध के दो मामले: महिला को 5 दिन बंधक बनाकर रेप, तो 8 साल की बच्ची से बैड टच

​भोपाल: राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली दो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img