Sunday, October 11, 2026
32.1 C
Bhopal

UPSC की छात्रा से शादी का झांसा देकर 3 साल तक दुष्कर्म, मंदिर में रचाया था शादी का नाटक

​ग्वालियर। सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) की तैयारी कर रही एक छात्रा के साथ शादी का झूठा वादा कर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने मंदिर में शादी का नाटक रचाकर छात्रा का विश्वास जीता और तीन साल तक उसका शोषण किया। पीड़ित की शिकायत पर कंपू थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

​क्या है पूरा मामला?

दतिया जिले की रहने वाली 21 वर्षीय युवती 2023 में ग्वालियर के आमखो इलाके में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान रिश्ते में परिचित दीपक नामक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर प्रेम संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने दबाव बनाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

​शादी का नाटक और दूसरी सगाई:

छात्रा का आरोप है कि जब उसने विवाह का दबाव बनाया, तो आरोपी उसे एक मंदिर ले गया। वहां उसने माला पहनाकर और मांग में सिंदूर भरकर खुद को उसका पति घोषित कर दिया। इसके बाद भी वह लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। हाल ही में छात्रा को पता चला कि आरोपी ने किसी अन्य युवती से सगाई कर ली है। विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी।

​पुलिस की कार्रवाई:

पीड़िता ने पहले भांडेर थाने में शिकायत की, जहां से ‘जीरो पर एफआईआर’ दर्ज कर केस डायरी ग्वालियर के कंपू थाने भेजी गई। कंपू थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार का कहना है कि आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Hot this week

भोपाल में अपराध के दो मामले: महिला को 5 दिन बंधक बनाकर रेप, तो 8 साल की बच्ची से बैड टच

​भोपाल: राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली दो...

Topics

भोपाल में अपराध के दो मामले: महिला को 5 दिन बंधक बनाकर रेप, तो 8 साल की बच्ची से बैड टच

​भोपाल: राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली दो...

भोपाल में लापता युवा वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 5 अक्टूबर से थे लापता

​भोपाल: शहर के जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता विशाल रमणानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img