Sunday, October 11, 2026
32.1 C
Bhopal

भोपाल के पटेल नगर में हॉस्टल पर पथराव, इलाके में फैली दहशत

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार रात कुछ अज्ञात युवकों ने जमकर हंगामा मचाया। करीब आठ युवकों ने एक हॉस्टल पर पथराव कर क्षेत्र में दहशत फैला दी। इस पूरी वारदात के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

​हॉस्टल संचालक दुर्गेश तिवारी और शिवम सिंह ने आरोप लगाया है कि इस हमले के पीछे दूसरे हॉस्टल संचालक पुष्पराज यादव का हाथ है। संचालकों का आरोप है कि रंजिश के चलते व्यवसाय को नुकसान पहुँचाने के लिए यह हमला करवाया गया। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन हॉस्टल की संपत्ति को नुकसान पहुँचा है।

​घटना की सूचना मिलते ही पिपलानी पुलिस मौके पर पहुँची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में कुछ आरोपियों के खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि फुटेज और बयानों की बारीकी से जांच की जा रही है, जिसके बाद अन्य आरोपियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल में अपराध के दो मामले: महिला को 5 दिन बंधक बनाकर रेप, तो 8 साल की बच्ची से बैड टच

​भोपाल: राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली दो...

Topics

भोपाल में अपराध के दो मामले: महिला को 5 दिन बंधक बनाकर रेप, तो 8 साल की बच्ची से बैड टच

​भोपाल: राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली दो...

भोपाल में लापता युवा वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 5 अक्टूबर से थे लापता

​भोपाल: शहर के जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता विशाल रमणानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img