Wednesday, February 25, 2026
30.2 C
Bhopal

भोपाल में किन्नर बनकर रह रहा था बांग्लादेशी

भोपाल के बुधवारा से बांग्लादेशी नागरिक अब्दुल कलाम को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वह पहचान बदलकर कई सालों से यहां रह रहा था। अब लोग उसे नेहा नाम से जानते हैं। इसी नाम से उसने अपना पहचान पत्र भी बनवा लिया है। पुलिस सूत्रों की माने तो जांच के बाद अब्दुल कलाम की डिपोर्टेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने अब्दुल के फर्जी पहचान पत्र को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब्दुल कलाम को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। यह जांच की जा रही है कि वह कब से भोपाल में है, क्या वह यहां किसी संदिग्ध गतिविधि में लिप्त रहा है या नहीं और क्या उसके खिलाफ भोपाल में रहते हुए कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज हुआ है?। इसके साथ ही उसकी कॉल रिकॉर्डिंग और मोबाइल चैटिंग की भी जांच की जा रही है।

खुफिया एजेंसियां भी जांच में जुटी

खुफिया एजेंसियां भी अब्दुल कलाम के संपर्कों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने इस मामले को गोपनीय रखने का फैसला लिया है। अब्दुल को भोपाल के तलैया थाने में रखा गया है। जहां, उसे निगरानी में रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। महिला जवान राउंड अ क्लॉक उसकी निगरानी कर रही हैं। एक पुलिस अधिकारी ने उनका नाम गोपनीय रखने की शर्त पर पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की है। दावा किया जा रहा है कि जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Hot this week

करोड़पति आरटीओ आरक्षक का मामला गरमाया: भोपाल से दुबई तक फैली 150 करोड़ की ‘माया’

​भोपाल |मध्य प्रदेश के चर्चित पूर्व आरटीओ आरक्षक सौरभ...

पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया तनाव में पति ने सुसाइड कर लिया

​भोपाल | राजधानी के ईंटखेड़ी इलाके के रायपुर गांव...

श्रद्धालु के गहने और नकदी चुराने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, ₹4.50 लाख का माल बरामद

​ओंकारेश्वर | तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं को निशाना...

Topics

श्रद्धालु के गहने और नकदी चुराने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, ₹4.50 लाख का माल बरामद

​ओंकारेश्वर | तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं को निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img