Beating Retreat 2022 Live Streaming: नई दिल्ली विजय चौक पर आज शाम बीटिंग रिट्रीट समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस बार का आयोजित कई मायनों में बहुत अलग होना जा रहा है। इस साल की Beating Retreat Ceremony में नया ड्रोन प्रदर्शन प्रमुख आकर्षणों होगा। भारतीय स्टार्टअप बोटलैब, लाइट शो के एक हिस्से के तौर पर शनिवार शाम बीटिंग रिट्रीट समारोह में 1,000 ड्रोन उड़ाएगा। चीन, रूस और ब्रिटेन के बाद भारत 1,000 ड्रोन के साथ इतने बड़े पैमाने पर ड्रोन शो का आयोजन करने वाला चौथा देश बन जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर रामनाथ कोविंद शामिल होंगे। इसके साथ ही आज गणतंत्र दिवस सप्ताह का समापन हो जाएगा। इस साल बीटिंग रिट्रीट समारोह को आजादी के 75 साल (आजादी का अमृत महोत्सव) पूरे होने के उपलक्ष्य में बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा।
बीटिंग रिट्रीट समारोह का दूरदर्शन के राष्ट्रीय यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। लोग बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी को दूरदर्शन नेशनल चैनल पर लाइव भी देख सकते हैं। समारोह शाम करीब पांच बजे शुरू होने की संभावना है। इस बार बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी के दौरान 26 धुनें बजाई जाएंगी। इसकी शुरुआत बिगुल पर फनफेयर ट्यून से होगी। इसके बाद मास बैंड वीर सैनिक गीत, पाइप्स बैंड और ड्रम बैंड 6 धुनें होंगी। केंद्रीय सशस्त्र बल तीन धुन बजाएंगे और वायुसेना बैंड चार धुन बजाएगा। फ्लाइट लेफ्टिनेंट एल.एस. रूपचंद्रन द्वारा एक विशेष लड़ाकू धुन प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद नौसेना के जवान चार धुन बजाएंगे। इसके बाद आर्मी बैंड तीन धुन बजाएगा। कार्यक्रम का समापन सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा के साथ होगा।
Beating Retreat 2022: इस बार नहीं बजेगी महात्मा गांधी की पसंदीदा धुन
बीटिंग रिट्रीट 1950 से गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल है। शुरुआत में केवल अंग्रेजी धुनें बजाई जाती थीं। बाद में धीरे-धीरे भारतीय धुनों ने अपना स्थान बना लिया। बीटिंग रिट्रीट समारोह में अंग्रेजी धुन ‘एबाइड विद मी’ बनी रही। यह महात्मा गांधी को बहुत पसंद आया था। इस साल इसे भी हटा दिया गया है।




