Tuesday, September 29, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल की सेंट्रल जेल से 28 कैदी होंगे रिहा

75वें गणतंत्र दिवस पर भोपाल की सेंट्रल जेल से आजीवन कारावास के 28 बंदी सजा में छूट का लाभ मिलने पर रिहा होंगे। सजा में माफी का लाभ मिलने के पहले यह बंदी 14 साल से अधिक का सजा जेल में काट चुके हैं।

अर्थदंड नहीं भरने पर एक कैदी रहेगा लाभ से वंचित

जेलर सरोज मिश्रा के मुताबिक जिन 29 कैदियों को सजा में छूट का लाभ मिलने जा रहा है। इनमें एक कैदी ऐसा शामिल है, जिसे कोर्ट के आदेश के मुताबिक एक लाख रुपए का अर्थदंड भरना था। जो अब तक नहीं भरा जा सका है। लिहाजा उसे सजा में लाभ के बाद भी रिहा नहीं किया जाएगा।

समाज सेवी कर रहे मदद

जेलर ने बताया कि भोपाल सेंट्रल जेल में ऐसे 12 कैदी बंद थे जिनके पास जुर्माना राशि भरने की रकम नहीं होने के चलते जेल काटनी पड़ रही है। जबकि इनकी सजा पूरी हो चुकी है। ऐसे पांच लोगों की जुर्माना राशि एक समाज सेवी ने भरी है। समय-समय पर अलग-अलग संस्थाओं से जुड़े समाज सेवी ऐसे कैदियों की जुर्माना राशि को भरकर उन्हें रिहा कराते हैं। ऐसे सात कैदी अब भी जेल में बंद हैं।

रेप व केंद्रीय एजेंसियों के आरोपियों को लाभ नहीं

रेप के मामलों में सजा काट रहे बंदियों को सजा में माफी का लाभ देकर रिहा नहीं किया जा सकेगा। सजा का लाभ उन बंदियों को भी नहीं मिलेगा जो केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के मामले में सजा काट रहे हैं।

Hot this week

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

Topics

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img