Sunday, October 11, 2026
34.1 C
Bhopal

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात घर से भटककर निकले एक 5 वर्षीय बालक को डायल-112 की टीम ने सकुशल परिजनों तक पहुँचाया।

​जानकारी के अनुसार, रात करीब 2 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि औद्योगिक क्षेत्र गोविंदपुरा गेट के पास एक छोटा बच्चा रो रहा है। सूचना मिलते ही डायल-112 के प्रधान आरक्षक रुपेश व्यास और पायलट केदार सिंह मौके पर पहुँचे। जवानों ने बच्चे को सुरक्षित अपनी गाड़ी में लिया और काफी तलाश के बाद जब परिजन नहीं मिले, तो उसे थाने ले आए।

​पुलिस ने आसपास के थानों और रात्रि गश्त दल को सूचना दी। कुछ समय बाद ही गोविंदपुरा थाना क्षेत्र से उसके परिजनों की जानकारी मिली। पुलिस ने बालक की पहचान सुनिश्चित कर उसे सकुशल माता-पिता को सुपुर्द कर दिया। मासूम को वापस पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

Hot this week

खाटू श्याम दर्शन करने जा रही चौथी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

​भोपाल: सीहोर जिले के चैनल गांव से माता-पिता के साथ...

भोपाल में अपराध के दो मामले: महिला को 5 दिन बंधक बनाकर रेप, तो 8 साल की बच्ची से बैड टच

​भोपाल: राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली दो...

Topics

भोपाल में अपराध के दो मामले: महिला को 5 दिन बंधक बनाकर रेप, तो 8 साल की बच्ची से बैड टच

​भोपाल: राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली दो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img