Sunday, October 11, 2026
34.1 C
Bhopal

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और मारपीट के मामले में पुलिस ने रिटायर्ड स्पेशल डीजी शैलेष सिंह, उनके क्रिकेटर बेटे शशांक सिंह और ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

​क्या है पूरा मामला?

रीवा निवासी रसोइए विपेन्द्र सिंह तोमर ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसे नीलबड़ स्थित शैलेष सिंह के घर खाना बनाने के लिए 15 हजार रुपए मासिक वेतन पर रखा गया था। फरियादी का आरोप है कि खाना पसंद न आने और मात्रा को लेकर विवाद होने पर शैलेष सिंह, उनके बेटे शशांक और ड्राइवर ने उसके साथ न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि मारपीट भी की।

​पुलिस की कार्रवाई

फरियादी और गवाहों के बयानों व तथ्यों की जांच के बाद रातीबड़ पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं (296-बी, 115-2 और 3-5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन विवेचना की जा रही है और आगे के साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

खाटू श्याम दर्शन करने जा रही चौथी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

​भोपाल: सीहोर जिले के चैनल गांव से माता-पिता के साथ...

भोपाल में अपराध के दो मामले: महिला को 5 दिन बंधक बनाकर रेप, तो 8 साल की बच्ची से बैड टच

​भोपाल: राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली दो...

Topics

भोपाल में अपराध के दो मामले: महिला को 5 दिन बंधक बनाकर रेप, तो 8 साल की बच्ची से बैड टच

​भोपाल: राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली दो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img