Friday, October 9, 2026
22.2 C
Bhopal

भोपाल: कल्याण नगर में 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

​भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र के कल्याण नगर में शनिवार तड़के 50 वर्षीय मथरी बाई उर्फ ममता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर से मिला। महिला पिछले आठ वर्षों से अकेले रह रही थी।

​गंभीर चोटों के निशान

मृतका के शरीर पर चोट और कट के कई निशान मिले हैं। एक कान कटा हुआ है, घुटने और कलाइयों पर भी गहरे घाव हैं। शरीर की स्थिति को देखते हुए पुलिस इसे लगभग 48 घंटे पुराना मामला मान रही है।

​लूटपाट की आशंका

मृतका के पति मुंशीलाल जाटव ने आरोप लगाया है कि लूट की नीयत से महिला की हत्या की गई है। उनका कहना है कि महिला के कान के सोने के झुमके गायब हैं और घर से भी सामान गायब है।

​पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसआई महेश सरयम के अनुसार, “पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और हत्या की पुष्टि हो सकेगी। उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।

Hot this week

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 11 मील और होशंगाबाद रोड पर 7 बसों के चालान, 35 हजार जुर्माना वसूला

​भोपाल: यात्रियों की सुरक्षा और सड़क नियमों का सख्ती से...

Topics

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img