Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

भोपाल में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी, सुबह से बादल छाए

राजधानी भोपाल में गरज-चमक के साथ शुक्रवार शाम को बूंदा-बांदी हुई। शाम 4 बजे के बाद शहर का मौसम भी बदल गया और हवाएं चलने लगी। मौसम विभाग के मुताबिक बैरसिया, कोलार समेत पुराने शहर में रात में हल्की बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में 30 से 40Km की स्पीड से हवा चलने का भी अनुमान है।

भोपाल में मार्च के आखिरी दिनों में तेज गर्मी का ट्रेंड है। वर्ष 2014 से 2023 के बीच 26 से 31 मार्च तक तेज गर्मी पड़ी है। अबकी बार भी आखिरी दिनों में तेज गर्मी है। गुरुवार को दिन का तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। शुक्रवार को मौसम अचानक बदल गया। सुबह 9 बजे तक बादल रहे। इसके बाद तेज धूप खिल गई। हालांकि, दोपहर बाद मौसम बदलने का अनुमान है। मौसम विभाग के फोर कास्ट में बारिश, तेज हवा का अलर्ट है।

11 साल में चौथी बार मार्च में सबसे गर्म रहा भोपाल

भोपाल में गुरुवार को तेज गर्मी रही थी। इससे दिन का तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पिछले 11 साल के मार्च के आंकड़ों पर नजर डाले तो चौथी बार मार्च में भोपाल सबसे गर्म रहा। इससे पहले 31 मार्च 2017 में 40.8 डिग्री, 31 मार्च 2019 में 40.8 डिग्री, 30 मार्च 2021 में 41 डिग्री तापमान रहा था। शुक्रवार को तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img