Sunday, September 27, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल में नौकर ने कराई 50 लाख की लूट

भोपाल के पॉश इलाके शाहपुरा में सोमवार रात एक डॉक्टर के घर हुई 50 लाख रुपए और सोने के गहनों की कथित लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। घर के नाबालिग नौकर ने ही साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि सोमवार रात 12 बजे घटना की जानकारी मिली थी। हमारी टीम ने महज पांच घंटे में आरोपियों को पकड़ लिया। घर के नाबालिग नौकर ने अपने साथियों को मंडीदीप से बुलाया था। घटना सही लगे, इसके लिए उसने खुद को भी अपने दोस्तों से पिटवाया। आरोपी घर से 50 लाख नगदी और सोने-चांदी के जेवरात ले गए थे। पुलिस ने 47 लाख रुपए जब्त कर लिए हैं। तीन को हिरासत में भी लिया है। दो की तलाश की जा रही है।

शहर की नाकेबंदी की गई

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी लगी। हमने तत्काल शहर की नाकेबंदी करा दी। अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस टीम भेजी गईं। कॉलोनी के घटना के समय के समय एक्टिव मोबाइल को सर्विलांस पर लिया गया। इसकी वजह से हमने मामले को पांच घंटे के अंदर सुलझा लिया।

डीवीआर ले गए

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने से पहले नाबालिग नौकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में लगे सीसीटीवी का डीबीआर बंद कर दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी डीवीआर भी अपने साथ ले गए थे।

बेटी का बर्थडे मनाने गए थे डॉक्टर

डॉ. अंशुल सिंह कोलार रोड स्थित एलएन मेडिकल कॉलेज एंड जेके हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। वे शाहपुरा बी सेक्टर मकान नंबर 234 में रहते हैं। सोमवार रात वे परिवार के साथ बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए नूर उस सबाह होटल गए हुए थे। उनके नौकर-नौकरानी घर में ही थे। रात करीब सवा ग्यारह बजे कुछ हथियारबंद बदमाश डॉक्टर सिंह के घर में घुसे। नौकर-नौकरानी से मारपीट की और कमरे में बंद करने के बाद बदमाशों ने घर में जमकर तोड़फोड़ भी मचाई। जब डॉक्टर का परिवार होटल से लौटा, तब उन्हें घटना की जानकारी मिली।

हथियारों से लैस थे बदमाश …

नौकर- नौकरानी ने पुलिस को घर में घुसे बदमाशों की संख्या 5 से 6 के बीच बताई। साथ ही बदमाशों के हथियारों से लैस होने की जानकारी दी। चूनाभट्‌टी पुलिस डॉक्टर के घर की ओर से शाहपुरा बी सेक्टर से दूसरे इलाकों में जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img