Tuesday, August 25, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल: देश विरोधी गतिविधियों में शामिल PFI के 9 सदस्यों की जमानत खारिज

भोपाल। देश विरोधी और आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त प्रतिबंधित संगठन पीएफआई (PFI) के नौ सदस्यों की जमानत याचिका विशेष अदालत (NIA) ने खारिज कर दी है। विशेष न्यायाधीश डॉ. मुकेश मलिक की अदालत ने यह फैसला सुनाते हुए आरोपियों को राहत देने से इनकार कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

वर्ष 2022 में अब्दुल करीम बैकरीवाला और उसके 21 साथियों के खिलाफ एटीएस (ATS) ने मामला दर्ज किया था। आरोप है कि ये सभी आरोपी मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पीएफआई के पदाधिकारी बनकर भारत सरकार के खिलाफ साजिश रच रहे थे। इनके पास से ऐसे दस्तावेज मिले थे, जिनमें वर्ष 2047 तक भारत में इस्लामिक शासन स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया था। साथ ही, युवाओं को घातक हमले करने की ट्रेनिंग देने के भी गंभीर आरोप हैं।

सरकारी पक्ष की मजबूत दलील

अदालत में विशेष लोक अभियोजक विक्रम सिंह और मनोज त्रिपाठी ने कड़ी पैरवी की। उन्होंने कोर्ट को बताया कि आरोपियों द्वारा किया गया अपराध अत्यंत गंभीर है और इसमें ‘जमानत अपवाद’ (Bail is exception, Jail is rule) का सिद्धांत लागू होता है। सरकारी वकीलों ने तर्क दिया कि आरोपियों के पास से आपत्तिजनक दस्तावेज और ‘विजन 2047’ का खाका मिला है, जो सीधे तौर पर देश की सुरक्षा को चुनौती है।

इन्हें नहीं मिली राहत

अदालत ने अनवर खान, ख्वाजा हुसैन, मोहम्मद शमशाद, इमरान हुसैन, आबिद खान, इशांक खान, मोहम्मद युसूफ मौलानी, मोहसिन कुरैशी और नासिर नंदवी की जमानत अर्जी खारिज करते हुए जेल में ही रहने का आदेश दिया है।

Hot this week

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

मध्य प्रदेश: त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा, भोपाल-इंदौर समेत 8 शहरों में 25 ब्रांड का घी अमानक

​भोपाल: त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग...

किन्नर समाज के दो गुटों में गद्दी और वर्चस्व को लेकर विवाद, थाने पहुंचा मामला

​गंजबासौदा (विदिशा): शहर में किन्नर समाज के दो गुटों के...

Topics

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img