Saturday, March 28, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल में कारोबारी ने भीड़ के बीच रिवाल्वर लहराई

भोपाल के फतेहगढ़ स्थित राजू टी स्टॉल के सामने रविवार देर रात करीब बीस मिनट तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। जहां एक स्विफ्ट कार में आए कारोबारी ने भीड़ के बीच लाइसेंसी रिवाल्वर को हवा में लहरा दिया।

इस दौरान कारोबारी नशे में बताए जा रहे हैं। उन्होंने एक युवक के साथ मारपीट भी की। लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने 27 आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

प्रधान आरक्षक नसीम खान ने बताया कि विनोद शर्मा ईदगाह हिल्स में रहते हैं और पोल्ट्री फॉर्म का संचालन करते हैं। उनके पास में लाइसेंसी रिवाल्वर है। रविवार रात राजू स्टॉल के सामने से गुजरते वक्त उनकी कार का टायर फट गया।

रिवाल्वर हवा में लहराते ही मची अफरा-तफरी

कार को रोकते ही मौके पर मौजूद कुछ युवक उनकी ओर बड़े, नशे में होने के कारण कारोबारी को लगा कि भीड़ उन पर हमला करने आ रही है। लिहाजा उन्होंने अपनी रिवाल्वर को हवा में लहरा दिया। इससे वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया।

कारोबारी ने युवक को पीटा भी

इसी बीच विनोद ने एक युवक को मुक्के भी मारे, लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, विनोद वहां से निकल चुके थे। बाद में शासन तरफ से विनोद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। विनोद को गिरफ्तारी के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

Topics

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img