Wednesday, February 11, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल चैंबर चुनाव-पूर्व अध्यक्ष पाली, कांग्रेस नेता गोयल मैदान में

भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) के अध्यक्ष पद से अचानक इस्तीफा देकर हलचल मचाने वाले तेजकुलपाल सिंह पाली एक बार फिर मैदान में हैं। उन्होंने चैंबर के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा है। वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद गोयल, उनके बेटे और कार्यकारी अध्यक्ष आकाश गोयल ने भी अध्यक्ष पद पर फार्म भरा है। रविवार को नामांकन जमा करने का आखिरी दिन था। इसके चलते बड़ी संख्या में नामांकन भरे गए।

अक्टूबर में पाली ने इस्तीफा दिया था। उन्होंने चैंबर के पदाधिकारी-सदस्यों से सहयोग न मिलने को इस्तीफे का मुख्य कारण बताया था। इस्तीफे के बाद व्यापारिक सियासत भी गरमा गई थी। इसके बाद उपाध्यक्ष आकाश गोयल को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। तभी से वे काम संभाल रहे हैं।

शनिवार को पाली के अलावा आकाश गोयल ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा। वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोयल ने नामांकन भरा। हालांकि, माना जा रहा है कि कार्यकारी अध्यक्ष आकाश ही चुनाव लड़ेंगे। रविवार को नामांकन जमा करने का आखिरी दिन रहा। इसके चलते अजय देवनानी, संजीव जैन समेत कइयों ने अपने-अपने नामांकन पत्र जमा किए।

सोमवार से नामांकन की जांच होगी। इसके बाद ही तय होगा कि दोनों तरफ से अध्यक्ष पद का दावेदार कौन होगा? और कौन नामांकन वापस लेगा?

नामांकन जमा करने की तस्वीरें…

पैनल तय होंगे नामांकन दाखिल होने के साथ ही पैनल भी तय हो जाएंगे। प्रमुख रूप से दो पैनल पाली और गोयल के रहेंगे। दोनों पैनल के संभावित पदों के उम्मीदवारों ने रविवार को नामांकन दाखिल कर दिए।

दो दिन तक जांच, फिर नाम वापसी नामांकन प्राप्त होने के बाद 12 और 13 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं, 14, 15 और 16 जनवरी को नाम वापसी का समय निर्धारित है। फिर उम्मीदवारों की फाइनल सूची का प्रकाशन 17 जनवरी को होगा।

भोपाल चैंबर के चुनाव की अब ये प्रक्रिया

  • 11 जनवरी को नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे।
  • 12 जनवरी को नाम निर्देशन पत्रों की जांच होगी। यह 13 जनवरी को शाम 5 बजे तक चलेगी।
  • 14, 15 और 16 जनवरी को नामांकन पत्र की वापसी होगी। यानी उम्मीदवार अपने फॉर्म वापस ले सकेंगे।
  • 17 जनवरी को उम्मीदवारों की लिस्ट का प्रकाशन होगा।
  • 1 फरवरी को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मानस भवन में मतदान होगा।
  • 2 फरवरी को सुबह 8 बजे से परिणाम जारी होने तक मानव भवन में काउंटिंग होगी।
  • मानस भवन में होंगी वोटिंग, काउंटिंग
  • 1 फरवरी को पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। अगले दिन 2 फरवरी को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। इसके बाद परिणाम घोषित होंगे।

चुनाव से एक कंडिका विलोपित नहीं होगी इधर, पर्यवेक्षकों ने चुनाव को लेकर एक कंडिका विलोपित नहीं किए जाने का फैसला लिया है। बकायदा आदेश जारी कर कहा कि वर्तमान में जब कोई प्रस्ताव आम सभा से पारित नहीं हुआ तो वर्तमान संविधान 12 नवंबर 2022 का हिस्सा नहीं हो सका। इसलिए इस चुनाव में 1 अप्रैल 1992 की कंडिका 23 (5) ही प्रभावशील रहेगी। इसमें सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार होगा।

Hot this week

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

Topics

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img