Monday, June 29, 2026
25.2 C
Bhopal

भोपाल: चुनरी यात्रा के दौरान खलबली, निगरानी बदमाश ने युवक पर चाकू से किया हमला

भोपाल। राजधानी के कोलार इलाके में बुधवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक चुनरी यात्रा के दौरान इलाके के ही एक निगरानी बदमाश ने जमकर उत्पाद मचाया। आरोपी ने पहले एक युवक पर चाकू से हमला किया और फिर भीड़ को डराने के लिए हवा में फायरिंग कर दी। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

विवाद और हमला

​कोलार पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 8:45 बजे ललिता नगर इलाके में चुनरी यात्रा निकल रही थी। इसी दौरान दामखेड़ा निवासी निगरानी बदमाश अक्षय ठाकुर वहां पहुंचा और यात्रा में शामिल हरिओम यादव के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि अक्षय ने अचानक चाकू निकालकर हरिओम की गर्दन पर वार कर दिया। गनीमत रही कि हरिओम समय रहते झुक गया और चाकू उसके कान पर लगा।

फायरिंग कर भागा आरोपी

​जब वहां मौजूद भीड़ ने आरोपी अक्षय को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने खुद को बचाने के लिए देसी पिस्तौल निकालकर हवा में एक राउंड फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज से मौके पर भगदड़ मच गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई

​कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि आरोपी अक्षय इलाके का सूचीवद्ध बदमाश है और हाल ही में उसे बॉन्ड ओवर (शांति बनाए रखने की चेतावनी) भी किया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक मौके से कोई खाली कारतूस बरामद नहीं हुआ है।

Hot this week

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

भोपाल: शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से 8 साल तक दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​भोपाल। मिसरोद इलाके में एक महिला आरक्षक ने सुमित...

Topics

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

तेज रफ्तार बोलेरो का कहर: महिला की मौत, पति और मासूम बेटी घायल

​भोपाल। राजधानी में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे...

खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के धोली खदान इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img