Tuesday, August 18, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल क्राइम ब्रांच की सटोरियों पर लगातार कार्यवाही , 3 सटोरिये धराये, लाखों के हिसाब की सट्टा पर्ची व नगदी 15400 रु जप्त

टीला क्षेत्र का कुख्यात भैय्या कचरा कराता है सट्टे का कारोबार।• सट्टे लिखने के लिए 300 रु दैनिक वेतन पर रखे हैं आदमी।• व्यापक पैमाने का हो रहा था सट्टे का कारोबार ।• लाखों रु के सट्टे के हिसाब की पर्ची व भारी मात्रा में सट्टा सामाग्री जप्त ।भोपाल : दिनांक 26/05/2022 – वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन मे एवं श्री अमित कुमार सिंह पुलिस उपायुक्त (अपराध) , श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त(अपराध) के मार्गदर्शन एवं श्री शिवपाल सिंह कुशवाह सहायक पुलिस आयुक्त अपराध द्वारा जुएं सट्टे पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच श्री अनूप कुमार उइके द्वारा क्राइम ब्रांच की टीमों का गठन का क्षेत्र में रवाना किया गया था । इसी दौरान थाना क्राइम ब्रांच की एक टीम को मुखविर द्वारा क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली की इन्द्रा नगर सुलभ काम्पलेक्स के पीछे खम्बे की रोशनी मे कुछ लोग रुपयो का दाव लगाकर सट्टा लिख रहे है । सूचना पर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दबिश दी गई क्राइम ब्रांच की दबिश से सट्टा लिखवाने एवं सट्टा लिख रहे लोगों में हड़कंप मच गया इसी दौरान सट्टा लिखाने वाले व्यक्ति तथा सट्टे का मुख्य सरगना भैय्या कचरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया । सट्टा लिख रहे 1.फीरोज खान पिता असालत खांन उम्र 38 साल निवासी मुबीन भाई का किराये का मकान शीतला माता मंदिर के पास इद्रा नगर टीला जमालपुरा भोपाल 2. शब्बीर खान पिता अब्दुल शफीक उम्र 38 साल निवासी म.न 07 गली नं. 1 कमाली मंदिर के पास घोडा नक्कास हनुमानगंज भोपाल 3. सलमान खान पिता महफूज खान उम्र 25 साल निवासी आशाराम चक्की के पास विनोद भाई का किराने का मकान इन्दा नगर टीलामालपुरा भोपाल को पकडा जिनके पास सट्टा अंक लिखी सट्टा पर्चिया एव नगदी 15400/- रुपये व सट्टा अंक लिखी पर्ची जिनमें लाखों रु का हिसाब लिखा हुआ जप्त किया गया । आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया । तीनों आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि वे तीनों भैय्या कचरा के लिए 300 रु प्रति दिन के हिसाब से सट्टा लिखने का काम करते हैं । थाना क्राइम ब्रांच भोपाल में फिरोज, शब्बीर खान, सलमान खान व फरार आरोपी भैय्या कचरा के विरुद्ध सट्टा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।*गिरफ्तार आरोपी की जानकारी-*क्र नाम पता आरोपी शैक्षणिक योग्यता व्यवसाय1-फिरोज खान पिता असालत खांन उम्र 38 साल निवासी मुबीन भाई का किराये का मकान शीतला माता मंदिर के पास इद्रा नगर टीला जमालपुरा भोपाल 5 वी मजदूरी करता है।2 शब्बीर खान पिता अब्दुल शफीक उम्र 38 साल निवासी म.न 07 गली नं. 1 कमाली मंदिर के पास घोडा नक्कास हनुमानगंज भोपाल 8 बी मजदूरी करता है।3- सलमान खान पिता महफूज खान उम्र 25 साल निवासी आशाराम चक्की के पास विनोद भाई का किराने का मकान इन्दा नगर टीलामालपुरा भोपाल 7 वी मजदूरी करता है।4 भैय्या कचरा नि टीला जमालपुरा फरार।*आरोपियो से जप्त सामाग्री-* *सराहनीय भूमिका –* उनि कलीमुद्दीन, सउनि जुबेर अहमद, सउनि रामदयाल, सउनि कृष्णकांत,सउनि राजेश जामलिया, सउनि राघवेन्द्र, आर रोहित आर शिव प्रताप व म आर संध्या शर्मा।

Hot this week

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...

Topics

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img