Monday, April 13, 2026
31.6 C
Bhopal

भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच की राजस्थान और गुजरात में कार्रवाई

ऑनलाइन टास्क कम्पलीट कर प्रॉफिट का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने अहमदाबाद (गुजरात) और श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर, राजस्थान) से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक मोबाइल और एक सिम कार्ड जब्त किया है।

आरोपियों द्वारा लोगों को टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से जोड़कर घर बैठे ऑनलाइन फ्लाइट टिकट बुकिंग और रेटिंग देने जैसे टास्क के बदले कमाई का लालच दिया जाता था। पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र, डीसीपी अपराध अखिल पटेल एवं एडीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशन में और एसीपी साइबर सुजीत तिवारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

ठगी का तरीका

आरोपियों द्वारा टेलीग्राम पर फर्जी ग्रुप बनाकर लोगों को जोड़ा जाता था और फ्लाइट टिकट बुकिंग के नाम पर फेक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराया जाता था। शुरुआत में कम रकम डिपॉजिट करवाकर अधिक पैसा वापस भेजा जाता था। इसके बाद अधिक मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपए डलवाए जाते थे।

जब पीड़ित अधिक रकम विड्रॉ करना चाहता, तो ‘स्कोर कम’ होने का बहाना बनाकर भुगतान रोक दिया जाता था। इसकी शिकायत भोपाल की पूजा द्विवेदी ने 7 नवम्बर 2024 को साइबर क्राइम ब्रांच में की थी। उनसे कुल 5,94,795 रुपए की ठगी की गई है।

गिरफ्तार आरोपी:

  • कनक भाई अहमदाबादी (32), निवासी चमनपुरा, अहमदाबाद – आरोपी ने अपराध में प्रयुक्त बैंक खाता किराए पर दिया था।
  • हंसराज गोदारा (22), निवासी श्रीडूंगरगढ़, राजस्थान – आरोपी ने भी फर्जी खाते किराए पर दिए थे।

इस नंबर पर दे सूचना साइबर क्राइम ब्रांच ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस प्रकार की ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना भोपाल साइबर हेल्पलाइन नंबर 9479990636 या राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल दें।

Hot this week

भोपाल: हिंदू बनकर छात्रा से रेप, धर्म बदलने का दबाव बनाया

​ग्वालियर/भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लव जिहाद और...

चौहान ट्रैवल्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर, भोपाल के ठेकेदार की मौत

​सीहोर/भोपाल: सीहोर जिले के देलावाड़ी घाट पर रविवार शाम...

शादीशुदा टीआई ने खुद को कुंवारा बता विधवा से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाने में पीटीएस तिघरा...

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच...

Topics

भोपाल: राजधानी में शराब दुकानों के खिलाफ ‘हल्लाबोल’, सड़कों पर उतरे लोग

​भोपाल। राजधानी में रिहायशी इलाकों और शैक्षणिक संस्थानों के...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img