Tuesday, September 29, 2026
20.5 C
Bhopal

भोपाल: नौकरी की बहाली न होने से आहत युवक हाई टेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ा, 57 मिनट तक मची रही अफरा-तफरी

​भोपाल। राजधानी के एमपी नगर इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब हरदा निवासी 42 वर्षीय श्रवण कुमार शासकीय प्रेस के सामने बिजली के एक ऊंचे खंभे पर चढ़ गया। वह खतरनाक रूप से हाई टेंशन तारों के पास पहुंच गया और उन पर चलता हुआ भी दिखाई दिया।

​क्या था मामला?

श्रवण कुमार हरदा पोस्ट ऑफिस में अस्थायी कर्मचारी था। करीब पांच साल पहले एक आपराधिक मामले में नाम आने के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। वह अपनी बहाली की मांग को लेकर गुरुवार सुबह भोपाल पहुंचा था। जब वरिष्ठ अधिकारियों ने उससे मुलाकात नहीं की, तो आक्रोशित होकर उसने यह कदम उठाया।

​पुलिस ने दिखाई तत्परता

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गनीमत रही कि मेंटेनेंस कार्य के चलते उस लाइन में पहले से ही बिजली बंद थी, जिसे पुलिस ने उतरने तक बंद रखने के निर्देश दिए थे। पुलिस की समझाइश के बाद करीब 57 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img