Thursday, October 1, 2026
25.9 C
Bhopal

भोपाल में आंखों के सामने बच्चों की मौत, मां को पड़ोसियों ने बचाया

भोपाल में पल भर में हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। यहां मासूम भाई-बहन की खदान के पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि मां की हालत गंभीर है। दरअसल, 5 साल की मासूम खेलते समय खदान के गड्‌ढे में भरे पानी में गिर गई। उसे बचाने के लिए 7 साल का बड़ा भाई कूद गया। बच्चों को डूबता देख मां ने भी छलांग लगा दी। ऐसे में तीनों पानी में डूब गए। घटना गुरुवार की है। शुक्रवार को बच्चों के शव का पोस्टमार्टम कर परिवार वालों को सौंप दिया। हादसे के बाद से मां बच्चों का नाम लेकर बार-बार बेहोश हो रही है। वहीं, पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है। पिता का कहना है कि सबकुछ खत्म हो गया।अयोध्या नगर में रहने वाले भगवान लाल प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि 5 साल की बेटी निशिका, 7 साल के बड़े भाई अतुल के साथ गुरुवार दोपहर शंकर खदान के पास खेल रही थी। निशिका फिसलकर पानी में गिर गई। उसे डूबता देख अतुल भी पानी में कूद गया। दोनों पानी में डूबने लगे। इसके बाद पत्नी क्षमा ने भी पानी में छलांग लगा दी। तीनों डूबने लगे। ये देख पड़ोस की महिलाएं भी पानी में कूद गईं।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img