Sunday, May 10, 2026
31.1 C
Bhopal

कांग्रेस ने जारी की भोपाल पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट, यहां देखें पूरी लिस्ट

भोपाल नगर निगम के महापौर पद के लिए कांग्रेस ने विभा पटेल को मैदान में उतारा है। शुक्रवार को उन्होंने नामांकन दाखिल भी कर दिया, लेकिन पार्षद के नामों को लेकर देर रात तक माथापच्ची चलती रही। आखिरकर रात12 बजे कांग्रेस ने पार्षदों को लेकर भी अपने पत्ते खोल दिया। सभी 85 वार्डों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। कांग्रेस ने ज्यादातर वार्डों में पुराने चेहरों पर दांव खेला गया है। इनमें अमित शर्मा, योगेंद्र सिंह गुड्‌डू चौहान, संतोष कंसाना, मोनू सक्सेना जैसे कई नाम शामिल हैं। कई पूर्व पार्षदों के टिकट काटे गए हैं।पूर्व पार्षद संतोष कंसाना को वार्ड 29 से टिकट दिया गया है। वे मेयर पद की दावेदार थीं। उन्होंने मेयर के साथ ही पार्षद के लिए भी दावेदारी की थी। मेयर टिकट कटने के बाद उन्हें पार्टी ने पार्षद का टिकट दे दिया। पूर्व में वार्ड 31 से पार्षद रहे अमित शर्मा को वार्ड 33 से उतारा गया है। वार्ड 46 से योगेंद्र चौहान पर पार्टी ने फिर भरोसा जताया है। 24 से शबिस्ता जकी को टिकट दिया गया। पिछली बार 27 से बीनू कुशवाह पार्षद थीं। अब इसी वार्ड से उनके पति मोनू कुशवाह को टिकट मिला है। 62 से मनीष यादव को पार्षद कैंडिडेट बनाया गया। पिछली बार पत्नी डाली यादव पार्षद थीं। वार्ड 84 से मनजीत सिंह मारण की जगह बरखा मारन को टिकट दी गई है। घोषित की गई लिस्ट में कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद मो. सगीर, शंकर मकोरिया, मनोज राठौर आदि के नाम नहीं है। 50% से ज्यादा पूर्व पार्षदों के टिकट कट गए हैं।वहीं, पूर्व पार्षदों की पत्नी, बहू, बेटी या मां को भी टिकट दिए गए हैं। वर्ष 2015 में हुए चुनाव में कांग्रेस को शिकस्त मिली थी। मेयर की कुर्सी पर कांग्रेस काबिज नहीं हो पाई थी। वहीं, कुल 85 में से सिर्फ 26 पार्षद ही जीत पाए थे। अबकी बार मेयर की कुर्सी के साथ 50 से ज्यादा पार्षदों की जीत का दावा किया जा रहा है। इसके चलते कांग्रेस ने अपनी स्ट्रेटजी बदली। जिताऊ उम्मीदवार को ही टिकट देने का प्लान बनाया। इसलिए विधायक पीसी शर्मा, जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने हर दिन एवरेज 10 वार्डों में मीटिंग की और दावेदारों के बायोडाटा लिए। रायशुमारी के बाद कांग्रेस के पास 500 से ज्यादा बायोडाटा आए थे।

Hot this week

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

कार चोरी का आरोपी उदयपुरा से गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में भी था फरार

​भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

एमडी ड्रग्स मामले में फरार आरोपी शिफान गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को मिली सफलता

​इंदौर। नशामुक्त शहर के अभियान के तहत इंदौर क्राइम...

Topics

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

भोपाल: एमबीबीएस छात्रा की खुदकुशी के बाद अब मकान मालिक ने भी दी जान

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा इलाके में तीन महीने पहले...

शादीशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img