Saturday, February 14, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल पंजाबी समाज ने असहायों को बांटे 100 कंबल:सेवा अभियान आगे भी जारी रहेगा-अध्यक्ष सचदेवा

ठंड बढ़ने के साथ ही भोपाल पंजाबी समाज ने ग़रीब और असहाय लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया। कल रात सड़क किनारे और पुलों के पास बिना गर्म कपड़ों के सो रहे जरूरतमंदों को लगभग 100 कंबल वितरित किए गए। यह सेवा गतिविधि शहर भर में जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने के उद्देश्य से की गई।

अध्यक्ष संजीव सचदेवा ने बताया कि कंबल वितरण का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। कल कंबलों का वितरण मुख्य रूप से लाल घाटी पुल, आरटीओ चौराहा पुल, हमीदिया अस्पताल के पास और गोल घर इलाके में किया गया। इसके अलावा आने वाले दिनों में भोपाल स्टेशन, कमलापति स्टेशन, कमला पार्क, बस स्टैंड और मंडीदीप रोड पर भी कंबल वितरित किए जाएंगे।

समाज के सक्रिय सदस्य इस नेक काम में जुटे हुए हैं। इस अभियान में अध्यक्ष संजीव सचदेव, सह सचिव सरदार मोहन सिंह, मुकेश सचदेव, महासचिव इंद्रपाल सिंह गुलाटी, सुनीत गंभीर, हरमेश अरोड़ा और आदर्श महाजन ने अहम भूमिका निभाई। पंजाबी समाज ने 1000 कंबल बांटने का लक्ष्य रखा है और वे इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

Hot this week

15 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट नहीं मिलने से गुत्थी उलझी

​भोपाल। राजधानी के सूखी सेवनिया थाना इलाके में एक...

पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत, फल विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान

इंदौर। शहर के चंदन नगर इलाके में एक युवक...

पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में युवक की बेरहमी से हत्या

​बांसवाड़ा | सदर थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

Topics

पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में युवक की बेरहमी से हत्या

​बांसवाड़ा | सदर थाना क्षेत्र में दोस्ती के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img