मध्य प्रदेश में डीजीपी कैलाश मकवाना के निर्देश के बाद पूरे मध्य प्रदेश में नशे से दूरी है जरूरी अभियान पुलिस द्वारा 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक चलाया जा रहा है | इसी क्रम में भोपाल देहात पुलिस द्वारा मंगलवार को नशे से दूरी है जरूरी अभियान को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया | जिसको एसपी देहात प्रमोद कुमार सिन्हा ने संबोधित किया | एसपी प्रमोद कुमार ने बताया यह अभियान जनता को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहा है | इसके साथ ही हमें नशे की कनेक्टिविटी को क्रश करना है | सिन्हा का कहना है कि नशे के खिलाफ लोग जब जागरूक हो जाएंगे | तो नशा बेचने वालों का धंधा चौपट हो जाएगा | वही नशे से दूरी है जरूरी अभियान भोपाल देहात के हर थाने द्वारा चलाया जाएगा | इसका उद्देश्य है समाज को और युवाओं को नशे से दूरी है जरूरी की दिशा में ले जाना पुलिस द्वारा इस अभियान से युवाओ और समाज में जागरूकता फैलाई जाएगी |
ऐसे चलाया जाएगा यह अभियान
- शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम
स्कूल कॉलेज छात्रावास में छात्रावास नशा मुक्ति समिति का गठन - थिएटर क्लब मैं ओपन माइक के माध्यम से नुक्कड़ नाटक कर संवाद किया जाएगा |
- पुलिस द्वारा नशा मुक्ति पोस्टर टी-शर्ट वीडियो और शॉर्ट फिल्म के माध्यम से समाज में संदेश दिया जाएगा |
- मीडिया सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जाएगा |
- स्थानीय रेडियो एफएम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से इसको जानता तक पहुंचाया जाएगा |
- इसके साथ ही पुलिस ने नशे से है दूरी जरूरी #भी जारी किया है |
- सेल्फी पॉइंट का निर्माण हर थाना क्षेत्र में विशेष सेल्फी प्वाइंट बनाकर जन जागरूकता को प्रोत्साहित किया जा रहा है |
- डिजिटल स्क्रीनिंग कर स्थानीय बस स्टैंड चौक पंचायत भवन आदि स्थानों पर डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से पुलिस द्वारा नशा विरोधी वीडियो का प्रदर्शन किया जाएगा |
खास बात
एसपी देहात प्रमोद सिन्हा ने बताया कि यह अभियान भोपाल ग्रामीण पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाया हैं | पुलिस द्वारा यह प्रभावी प्रयास है जिसमें सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है ताकि समाज को नशे के दुष्ट चक्र से बाहर निकाला जा सके |




