Monday, April 13, 2026
31.6 C
Bhopal

भोपाल: हिंदू बनकर छात्रा से रेप, धर्म बदलने का दबाव बनाया

ग्वालियर/भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लव जिहाद और धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भोपाल में पढ़ाई कर रही 21 वर्षीय छात्रा को एक युवक ने अपनी पहचान छुपाकर प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसके साथ सात दिनों तक दुष्कर्म किया। पीड़िता अब तीन महीने की गर्भवती है।

इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती

मूल रूप से पांढुर्णा की रहने वाली छात्रा भोपाल के अशोका गार्डन में रहकर BSc कर रही है। करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान ‘सदेव शूटर’ नाम की आईडी चलाने वाले युवक से हुई। आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर दोस्ती की। 4 मार्च 2025 को उसने छात्रा को ग्वालियर बुलाया और गिरवाई इलाके के एक होटल में उसे बंधक बनाकर सात दिनों तक ज्यादती की।

पैसे ऐंठे और लिव-इन में रहा

आरोपी ने परेशानी का झांसा देकर छात्रा से 50 हजार रुपए भी ऐंठे, जिसके लिए पीड़िता को अपने सोने के बाले तक बेचने पड़े। इसके बाद आरोपी भोपाल आ गया और छात्रा के साथ लिव-इन में रहने लगा। गर्भवती होने पर जब छात्रा ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने खुलासा किया कि वह मुस्लिम है और शादी के लिए धर्म बदलने की शर्त रख दी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के साथ मारपीट की और उस पर गर्भपात का दबाव बनाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जीरो पर कायमी कर केस डायरी ग्वालियर भेजी थी। ग्वालियर के गिरवाई थाना पुलिस ने अब दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सीएसपी रोबिन जैन के मुताबिक, आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं।

Hot this week

चौहान ट्रैवल्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर, भोपाल के ठेकेदार की मौत

​सीहोर/भोपाल: सीहोर जिले के देलावाड़ी घाट पर रविवार शाम...

शादीशुदा टीआई ने खुद को कुंवारा बता विधवा से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाने में पीटीएस तिघरा...

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच...

भोपाल: राजधानी में शराब दुकानों के खिलाफ ‘हल्लाबोल’, सड़कों पर उतरे लोग

​भोपाल। राजधानी में रिहायशी इलाकों और शैक्षणिक संस्थानों के...

Topics

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img