Friday, August 21, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल: 1.20 करोड़ के लालच में किशोर की हत्या, साक्ष्य जुटाने आरोपी के घर पहुंची पुलिस

भोपाल। राजधानी के छोटे तालाब (धोबीघाट) के पास हुए किशोर हत्याकांड में पुलिस की जांच तेज हो गई है। शुक्रवार को एसीपी कोतवाली संतोष पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम मुख्य आरोपी आमिर कुरैशी को लेकर उसके घर पहुंची और वारदात के वक्त पहने गए कपड़ों की तलाश में सर्चिंग की।

​पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने अंग तस्करी के जरिए 1.20 करोड़ रुपये कमाने के लालच में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। मामले में आमिर कुरैशी (18) और जोहेब खान (20) को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।

घटनाक्रम और पुलिस कार्रवाई:

  • झांसा देकर ले गए: 6 अगस्त को आरोपी इकबाल मैदान से किशोर को 100 रुपये का लालच देकर धोबीघाट ले गए, जहां उसकी हत्या कर दी गई।
  • अंग बेचने की साजिश: आरोपी जोहेब ने वीडियो दिखाकर अन्य आरोपियों को वारदात के लिए उकसाया था। खरीदार न मिलने पर आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए अंग तालाब में फेंक दिए।
  • क्राइम सीन रीक्रिएट: गुरुवार को पुलिस ने आरोपियों से मौके पर घटनाक्रम का रीक्रिएशन कराया था। गोताखोरों की मदद से तालाब में तलाशी जारी है।

​10 अगस्त को मिले शव की पहचान 15 अगस्त को हाथ के टैटू से हुई थी। पुलिस अब आरोपियों के घरों से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाकर केस को मजबूत करने में लगी है।

Hot this week

शर्मनाक: दोपहर 2.35 बजे ही स्कूल पर लटक गया ताला, नशे में पहुंचे शिक्षक को जिपं उपाध्यक्ष ने लगाई फटकार

​भोपाल। राजधानी के अरवलिया पंचायत स्थित परवलिया सानी प्राथमिक...

Topics

मुस्लिमों को हिंदू इलाकों में घर नहीं मिलता: पूर्व IAS नियाज खान

​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी और लेखक...

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी व पद के दुरुपयोग का केस दर्ज

​कटनी/भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी)...

गैर-युवक के साथ कमरे में देख पति ने लगाई फटकार, आहत पत्नी ने दे दी जान

इंदौर: खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम दुधिया में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img