Friday, August 21, 2026
25.1 C
Bhopal

शर्मनाक: दोपहर 2.35 बजे ही स्कूल पर लटक गया ताला, नशे में पहुंचे शिक्षक को जिपं उपाध्यक्ष ने लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी के अरवलिया पंचायत स्थित परवलिया सानी प्राथमिक स्कूल में शिक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। शुक्रवार दोपहर जब जिला पंचायत उपाध्यक्ष व शिक्षा समिति के सभापति मोहनसिंह जाट निरीक्षण करने पहुंचे, तो दोपहर 2.35 बजे ही स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लटका मिला। तय समय से पहले ही स्कूल बंद कर दिया गया था और परिसर में न तो बच्चे मौजूद थे और न ही शिक्षक।

‘गलत निकला तो इस्तीफा दे दूंगा’

ग्रामीणों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उपाध्यक्ष अचानक स्कूल पहुंचे थे। जाट के अनुसार, कुछ देर बाद एक शिक्षक मौके पर पहुंचे, लेकिन वे शराब के नशे में धुत थे। उपाध्यक्ष ने मौके पर ही शिक्षक को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल मेडिकल जांच कराने की बात कही। जाट ने कड़े तेवरों में चुनौती देते हुए कहा, “यदि मेडिकल जांच में मेरी बात गलत साबित हुई, तो मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा।”

​ग्रामीणों ने उपाध्यक्ष के सामने स्कूल की बदहाली और शिक्षकों की मनमानी को लेकर भारी नाराजगी जताई। जिपं उपाध्यक्ष ने वरिष्ठ शिक्षा अधिकारियों से मामले की शिकायत कर लापरवाह स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Hot this week

भोपाल: 1.20 करोड़ के लालच में किशोर की हत्या, साक्ष्य जुटाने आरोपी के घर पहुंची पुलिस

​भोपाल। राजधानी के छोटे तालाब (धोबीघाट) के पास हुए...

Topics

मुस्लिमों को हिंदू इलाकों में घर नहीं मिलता: पूर्व IAS नियाज खान

​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी और लेखक...

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी व पद के दुरुपयोग का केस दर्ज

​कटनी/भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी)...

गैर-युवक के साथ कमरे में देख पति ने लगाई फटकार, आहत पत्नी ने दे दी जान

इंदौर: खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम दुधिया में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img