Saturday, February 14, 2026
20.1 C
Bhopal

भोपाल की बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी को MEI वर्ल्ड रैंकिंग सर्टिफिकेट

भोपाल की बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी (BU) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी मान्यता मिली है। विश्वविद्यालय को ग्लोबल यूनिवर्सिटी रैंकिंग की MEI वर्ल्ड रैंकिंग 2025 में शामिल किया गया है। इस रैंकिंग में BU को उसकी शैक्षणिक गुणवत्ता, रिसर्च, समाज में सकारात्मक प्रभाव और समग्र शिक्षा के लिए सम्मानित किया गया है।

शिक्षकों को मिला श्रेय विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्टाफ की टीम वर्क को दिया है। BU जल्द ही इस सम्मान को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा जिसमें रैंकिंग की प्रक्रिया और आगे की योजनाएं बताई जाएंगी।

BU की प्रमुख उपलब्धियां

  • इंटरनेशनल स्तर पर रिसर्च और पब्लिकेशन बढ़े
  • डिजिटल पढ़ाई और ई-लर्निंग को बढ़ावा मिला
  • विदेशी यूनिवर्सिटियों से एक्सचेंज प्रोग्राम बढ़े
  • समाज और पर्यावरण से जुड़े प्रोजेक्ट्स में सक्रिय भागीदारी

MEI वर्ल्ड रैंकिंग यह एक वैश्विक मूल्यांकन प्रणाली है जो दुनिया की यूनिवर्सिटियों को उनकी शिक्षा, रिसर्च, सामाजिक योगदान और नवाचार के आधार पर रैंक देती है। इसमें सैकड़ों विश्वविद्यालयों की समीक्षा होती है और सर्वश्रेष्ठ संस्थानों को यह सम्मान दिया जाता है। बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी की इस उपलब्धि ने मध्यप्रदेश को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के नक्शे पर और मजबूती से स्थापित किया है। यह साबित करता है कि राज्य की यूनिवर्सिटियों भी अब वैश्विक मानकों पर खरा उतर रही हैं।

55 साल पहले हुई थी BU की शुरुआत

साल 1970 में स्थापित बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी ने पिछले 55 वर्षों में उच्च शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में काफी प्रगति की है। विशेषकर पर्यावरण विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, विधि, सामाजिक विज्ञान और नवाचार के क्षेत्रों में BU का योगदान उल्लेखनीय रहा है।

Hot this week

95 साल के बुजुर्ग ने राइफल से खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में बड़ी बहू पर प्रताड़ना का आरोप

​ग्वालियर। शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू कॉलोनी...

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल...

Topics

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img