Saturday, February 21, 2026
30.6 C
Bhopal

भोपाल रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में बड़ी चूक

भोपाल रेलवे स्टेशन पर शनिवार तड़के एक युवक कार लेकर सीधे प्लेटफॉर्म पर चढ़ गया और ट्रैक किनारे तक कार दौड़ाता रहा। इस घटना ने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इतना ही नहीं, एक अन्य युवक को प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर स्कूटर चलाते देखा गया। यह दोनों ही घटनाएं वहां मौजूद यात्रियों ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कीं और अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

तेज रफ्तार में प्लेटफॉर्म 6 की ओर घुसा युवक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सवार युवक तेज गति से प्लेटफॉर्म नंबर-6 की ओर आया और ट्रैक किनारे काफी आगे तक कार लेकर चला गया। शुक्र रहा कि उस समय वहां कोई ट्रेन नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, प्लेटफॉर्म-4 पर स्कूटर दौड़ाते हुए दिखा दूसरा युवक भी यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता था।

कहां से आते हैं वाहन? जानकारी के अनुसार, प्लेटफॉर्म नंबर-6 की ओर पार्सल कार्यालय के सामने से वाहन अंदर दाखिल हो सकते हैं। यही रास्ता स्टेशन की सुरक्षा में सबसे बड़ी कमजोरी बन चुका है। इसी मार्ग से कोई भी व्यक्ति बिना रोकटोक के प्लेटफॉर्म नंबर 6, 5 और 4 तक सीधे वाहन लेकर पहुंच सकता है। इस गेट पर ना तो कोई बैरिकेड है, न ही स्थायी सुरक्षा जांच की व्यवस्था।

RPF बोली- जांच जारी है आरपीएफ भोपाल पोस्ट प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया, “हमें दो वीडियो मिले हैं। दोनों की जांच की जा रही है। फिलहाल इस मामले में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है, जांच के बाद कुछ कहा जा सकेगा।

बड़ा सवाल: रेलवे की सुरक्षा किसके भरोसे?

  • पार्सल ऑफिस के रास्ते बिना रोकटोक गाड़ी अंदर कैसे पहुंच जाती है?
  • प्लेटफॉर्म तक वाहन दौड़ाने वालों को कोई रोकता क्यों नहीं?
  • सीसीटीवी निगरानी और चौकसी सिर्फ दिखावे तक सीमित है क्या?

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

Hot this week

राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे

भोपाल | अमेरिकी ट्रेड डील को 'किसान विरोधी' बताते...

तलाक के केस के दौरान बस ड्राइवर ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

खंडवा | जिले के छैगांवमाखन थाना क्षेत्र में एक...

भोपाल: इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

​भोपाल | परवलिया सड़क स्थित शांति एनक्लेव में रहने...

Topics

राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे

भोपाल | अमेरिकी ट्रेड डील को 'किसान विरोधी' बताते...

भोपाल: इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

​भोपाल | परवलिया सड़क स्थित शांति एनक्लेव में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img