Saturday, August 15, 2026
25.1 C
Bhopal

अल्पना तिराहा नाला:निगम ने किया दो-तीन दिन में साफ करने का दावा

दो-तीन दिन में सिल्ट साफ करने का कर रहे दावा

हमीदिया रोड और रेलवे स्टेशन के जंक्शन अल्पना तिराहे के पास का नाला 15 दिन में केवल 20% ही साफ हो पाया है। अब भी इसका 80% हिस्सा सिल्ट से जाम है। अब नाले के 4 फीट गोलाई वाले पाइप में निगम कर्मचारी और अधिकारी ड्रिल मशीन लेकर उतरेंगे।

बीते दो सप्ताह से इसे साफ करने का काम चल रहा है। अब दो-तीन दिन में इसे साफ करने का दावा किया जा रहा है। पहले इसे साफ करने के लिए गुजरात से पोकलेन मशीन लाने की बात हुई थी। बारिश में यह काम कैसे करती, इस कारण अब उसे नहीं लाया जा रहा है।

रेलवे नहीं करने दे रहा सफाई…

असल में प्लेटफॉर्म नंबर-6 और 1 के बीच में नाले की लंबाई करीब 400 फीट है। इन पर रेलवे के 9 ट्रैक हैं। इसके नीचे के हिस्से को रेलवे नगर निगम को साफ नहीं करने दे रहा है। इस कारण इसकी सफाई नहीं हो पाई है।

आउटलेट से पाइप एक मीटर नीचे होने के कारण जम रही सिल्ट

इंजीनियर आरके त्रिवेदी ने बताया कि भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म 6 से प्लेटफॉर्म 1 के बीच में 1200 एमएम यानी 4 फीट गोलाई का पाइप है। यह नाला एक तरफ भारत टॉकीज और दूसरी तरफ भोपाल टॉकीज से अल्पना तिराहे तक आता है और प्लेटफॉर्म 6 की तरफ जाकर आगे 90 डिग्री मुड़कर प्लेटफॉर्म 1 पर जाता है। प्लेटफॉर्म 1 के पास इनलेट पाइप आउटलेट से एक मीटर नीचे है। इसके लिए खुदाई करना पड़ेगी। सफाई के बाद पानी आसानी से निकल जाएगा। इसके 80% हिस्से में सिल्ट जमा हो गई है।

Hot this week

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img