Saturday, March 28, 2026
34.1 C
Bhopal

भोपाल में बिलाल ने दिनेश बनकर महिला से किया रेप

भोपाल के कोहेफिजा इलाके में बिलाल नाम के मुस्लिम युवक ने खुद का हिंदू नाम दिनेश बताकर एक हिंदू महिला से दोस्ती की। शादी करने का भरोसा दिलाकर उसके साथ रेप किया। जब पीड़िता को आरोपी की असलीयत का पता लगा तो उसने रिलेशन खत्म करना चाहा।

तब आरोपी ने बदनाम करने की धमकी देकर महिला पर बुर्का पहनने और गैर मर्द से पर्दा करने का दबाव बनाया। जिससे तंग आकर पीड़िता ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक कोहेफिजा में रहने वाली महिला एक शोरूम पर काम करती है। उसका पति प्राइवेट जॉब करता है। कुछ समय पहले महिला की दोस्ती दिनेश नामक युवक से हुई थी। मिलने के बहाने आरोपी ने पीड़िता को बुलाया और उसके साथ संबंध बना लिए।

इस घटना के कुछ समय बाद आरोपी ने एक कार खरीदी। तब दिए गए दस्तावेजों से महिला को उसकी असली पहचान का अंदाजा हो गया कि आरोपी मोहम्मद तोहिद उर्फ बिलाल खान है। वह गौंडीपुरा गांधी नगर का रहने वाला है। ये खुलासा होने पर महिला ने आरोपी युवक से दोस्ती तोड़ दी थी।

बात बंद करने पर धमकाने लगा

पीड़िता ने आरोपी असलीयत सामने आने के बाद आरोपी को नजर अंदाज करना शुरू कर दिया। साथ ही मोबाइल फोन पर बातचीत भी बंद कर दी। उसके बाद से आरोपी लगातार महिला का परेशान करने लगा और उसके पति को जान से मारने की धमकी देकर अपने संबंधों के बारे में बताकर महिला को बदनाम करने की धमकी देने लगा।

बदनाम करने की धमकी देकर आरोपी ने महिला के घर में घुसकर पति की गैर मौजूदगी में दो बार संबंध बनाए। तब परेशान महिला ने पति को पूरा घटनाक्रम बताया और उसके साथ थाने पहुंचकर केस दर्ज करा दिया।

Hot this week

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...

एमडी के साथ खेतलपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे...

Topics

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...

शादीशुदा रिश्ते में ‘अप्राकृतिक सेक्स’ जुर्म नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने वैवाहिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img