Friday, February 27, 2026
23.4 C
Bhopal

भाजपा कार्यकर्ता दिए गए हर लक्ष्य को समय पर पूरा करता है- हितानंद

-घर-घर संपर्क कर समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ें
-संगठन पर्व में मध्यप्रदेश को अव्वल बनाने में जबलपुर की महत्वपूर्ण भूमिका

जबलपुर, 13/09/2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने संगठन पर्व के संबंध में शुक्रवार को जबलपुर महानगर की कैंट, पूर्व, उत्तर-मध्य एवं पश्चिम विधानसभा की बैठकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा सदस्यता अभियान सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि जिन बूथ में हम कमजोर हैं, उनमें मजबूती प्रदान करने के लिए है। सदस्य बनाने के लिए जब लोगों से संपर्क करें तब बताएं कि भारतीय जनता पार्टी का गठन जिन संकल्पों को लेकर हुआ था, आज भी उसी को लेकर चल रहा है। भाजपा का ही वह कार्यकर्ता है जो दिए गए किसी भी तरह के लक्ष्य को समय पर पूरा करता है। संगठन पर्व को मध्यप्रदेश में अव्वल बनाने में जबलपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है।
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि मध्यप्रदेश में 1.5 करोड़ नए सदस्य बनाने का संकल्प लेकर कार्यकर्ता मैदान में उतरें और लक्ष्य प्राप्त कर इतिहास बनाना है। समाज में हर तरह के लोग रहते हैं, जिनकी समाज में बड़ी भूमिका रहती है इसलिए पद्यश्री, पद्य भूषण, पद्य विभूषण, चिकित्सक एवं प्रोफेसर जैसे समाज के प्रतिष्ठित और प्रभावशाली लोगों एवं मलिन बस्तियों में जाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए राष्ट्र प्रथम है। कश्मीर में धारा-370 के विरोध में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार ने धारा 370 हटा दी। आप सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत है कि आज जम्मू-कश्मीर में बिना आतंक के चुनाव हो रहे हैं। यह ताकत बनी रहे, इसलिए आप सभी कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करें और जिन बूथों पर भाजपा कमजोर है, वहां वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ जाएं और हर घर में भाजपा का सदस्य बनाएं।
इस अवसर पर सांसद श्री आशीष दुबे, पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, जिलाध्यक्ष श्री प्रभात साहू, श्री रजनीश यादव, श्री अभय सिंह ठाकुर सहित विधानसभा प्रभारी, सदस्यता प्रभारी, जनप्रतिनिधि व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hot this week

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

नाबालिग से ज्यादती: आरोपी वकील यावर खान को हाईकोर्ट से राहत नहीं, ट्रायल जारी रहेगा

​जबलपुर/भोपाल | ​भोपाल के चर्चित नाबालिग दुष्कर्म और मानव...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

Topics

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

कुंवारा बनकर करता रहा युवती का शोषण, अब सलाखों के पीछे

ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर इलाके में मानवता...

टीकाकरण के बाद दो मासूमों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, दूसरा ICU में

रतलाम/बिलपांक | ​जिले के नयाखेड़ा गांव में मंगलवार को नियमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img