Wednesday, August 19, 2026
24.1 C
Bhopal

कमल का फूल तोड़ने तालाब में उतरा युवक डूबा, मौत

भोपाल की नई मंडी ब्रिज के नीचे बने तालाब में युवक का शव मिला है। दो दिन पहले घर से कमल का फूल तोड़ने का बोलकर निकला था। घटना स्थल के करीब पुलिस को युवक की चप्पल व झोला मिला है। पुलिस का अनुमान है कि फूल तोड़ने के प्रयास में युवक गेहरे पानी में चला गया। डूबने से उसकी मौत हो गई।

मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। गौतम नगर पुलिस के मुताबिक विक्की मांझी (27) पुत्र पदम मांझी इमामी गेट का रहने वाला था। वह नई मंडी गेट पर फूल बेचने का काम करता था। शुक्रवार को ब्लुमन कॉलोनी तालाब मंडी ब्रिज के नीचे से कमल के फूल तोड़ने का बोलकर घर से निकला था।

अगले दिन तक नहीं लौटा तो परिजनों ने स्थानीय थाने में मामले की जानकारी दी। इसी बीच तालाब से शव मिलने की सूचना मृतक के परिजनों को दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त की।

मामले में मर्ग कायम कर पीएम के लिए हमीदिया हॉस्पिटल की मर्चुरी में रखवा दिया था। शनिवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Hot this week

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img