Thursday, October 1, 2026
30.3 C
Bhopal

कर्नाटक में BJP नेता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या:युवा मोर्चा के प्रवीण ने कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में पोस्ट की थी

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में BJP नेता प्रवीण नेट्टार की मंगलवार को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। प्रवीण भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव थे।प्रवीण ने 29 जून को राजस्थान में मारे गए कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में पोस्ट की थी। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। अब तक 10 आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में कर्नाटक के गृहमंत्री अरगा जनेंद्रा ने सीएम बसवराज बोम्मई से मुलाकात की है।हत्या के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुत्तूर में प्रदर्शन किया, जो देर रात तक चलता रहा। आज भी दक्षिण कन्नड़ बंद बुलाया है। जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। उग्र भीड़ ने भाजपा सांसद नलिनकुमार कतिल की कार को घेरकर उसे झकझोर दिया। भीड़ ने नारे लगाए ‘वी वांट जस्टिस’।बसों पर पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्जप्रदर्शनकारियों ने कुछ जगह पर सरकारी बसों पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया। पुत्तूर से मेंगलुरु जा रही एक बस पर बोलवार में पथराव किया गया जिससे बस डैमेज हुई है।इलाके में तनाव बना हुआ है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें गठित की हैं। यह जिला केरल से लगा हुआ है। इसलिए वहां की पुलिस से भी मदद ली जा रही है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img