Sunday, April 5, 2026
23.1 C
Bhopal

गंदगी फैलाने पर बीएमसी के डॉक्टर पर जुर्माना

सागर नगर निगम शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसके साथ ही नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण को दृष्टिगत रखते हुए शहर में विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता की गतिविधियां की जा रही हैं। लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही शहर में सार्वजनिक स्थानों और मुख्य मार्गों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जा रही है।

सोमवार को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के सामने रोड पर मिट्टी डालकर गंदगी फैलाने पर निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने डॉ. उमेश पटेल पर 5 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निगमायुक्त के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉ. उमेश पटेल से 5 हजार रुपए की रसीद काटकर चालान की राशि जमा कराई।

निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें। मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ गंदगी न फैलाए। सभी नागरिक और दुकानदार अपनी दुकानों व घरों से निकले कचरे को डस्टबिन में एकत्रित करके रखें और कचरा गाड़ी को दें। उसे सड़क पर न डालें। ऐसा करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

दहेज प्रताड़ना: इलाज के अभाव में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन पर केस दर्ज

​इंदौर। एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

Topics

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img