Thursday, October 22, 2026
20.8 C
Bhopal

सरकार का एक साल पूरा होने पर मंथन

राज्य सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर गुरुवार को भोपाल के मिंटो हॉल में मंथन हुआ। इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दो बड़ी योजनाओं और उनके क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर दिए। कैलाश ने कहा- ‘मप्र की शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) में कोई कमी नहीं है। उमा भारती (2003-04 में मप्र की मुख्यमंत्री रहीं) के समय से इसी तरह के प्रेजेंटेशन देखते आ रहे हैं।

आंकड़े भी कमोबेश यही हैं।’ कैलाश ने यह बात गरीब कल्याण से जुड़े प्रेजेंटेशन पर चर्चा के दौरान कही। तब सीएम डॉ. मोहन यादव भी मौजूद थेे। कैलाश ने कहा कि इसे सुधारने के लिए कुछ करना होगा। इस पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि ब्लॉक स्तर तक स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर करने के हॉस्पिटल पर काम कर रहे हैं। कैलाश ने जल जीवन मिशन पर भी कहा कि मिशन की स्थिति खराब है।

4.6% शिशु मृत्यु दर है मप्र में, देश में सर्वाधिक

यानी प्रति हजार बच्चों पर 46 नवजातों की मौत हो जाती है। साल 2015 में यह दर 5% थी।

कैबिनेट बैठक… जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए वैरिफिकेशन ऑनलाइन होगा गुरुवार को ही कैबिनेट बैठक भी हुई। इसमें जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रीकरण नियम 2024 को प्रदेश में लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। अब प्रदेश में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन व वैरिफिकेशन ऑनलाइन हो जाएंगे। ये सेल्फ अस्टैट होंगे। हालांकि आवेदन एक साल में जिला मजिस्ट्रेट या एसडीएम से सत्यापित कराना होगा।

Hot this week

भोपाल में शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली गुल

​भोपाल: शहर के करीब 25 इलाकों में शुक्रवार को मेंटेनेंस...

शादी का झांसा देकर होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर: सिरौल थाना क्षेत्र के कलारी चौराहा स्थित एक होटल...

Topics

भोपाल में शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली गुल

​भोपाल: शहर के करीब 25 इलाकों में शुक्रवार को मेंटेनेंस...

शादी का झांसा देकर होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर: सिरौल थाना क्षेत्र के कलारी चौराहा स्थित एक होटल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img