भोपाल: एमपी नगर थाना इलाके के शिवाजी नगर स्थित एक झुग्गी में 29 वर्षीय रैपिडो चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह मां जब कमरे में पहुंचीं, तो बेटे का शव फंदे पर लटका मिला।
मृतक की पहचान रोहित वर्मा (29) के रूप में हुई है, जो रैपिडो चलाने के साथ दिन में चाय बेचने का काम भी करता था। परिजनों के मुताबिक, बुधवार रात वह खाना खाकर सोने गया था। गुरुवार सुबह जब मां उसे देखने गईं, तो घटना का पता चला।
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक को शराब की लत थी और वह नशे में अक्सर ऐसी बातें करता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है।



