Friday, October 23, 2026
20.8 C
Bhopal

रीवा में कार मालिक से ठगी

रीवा में एक क्रेटा वाहन का बिना फिजिकल वैरिफिकेशन किए वाहन मालिक की अनुपस्थिति में मालिकाना हक एक युवक को देने का आरोप है। पूरे मामले में पुलिस ने एक युवक को आरोपी बनाया है।

बताया गया कि फर्जीवाड़े की भनक गाड़ी के मालिक को लगी तो उसने परिवहन विभाग सहित थाने में भी फर्जीवाड़े की शिकायत की। जहां विभाग ने जानकारी मिलते ही जांच कर कार को मूल मालिक के नाम कर दिया।

कार मालिक मनोज मिश्रा ने बताया कि वाहन (एमपी17सीबी5846) उनके पति देवेंद्र मिश्रा के नाम से रजिस्टर्ड है। जिसे जवा के रहने वाले अभिषेक कुमार पिता विजय कांत द्विवेदी ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अपने नाम करा लिया था। जैसे ही मामले की जानकारी उन्हें हुई तो उन्होंने आपत्ति दर्ज कराते हुए मामले की शिकायत समान थाने में की।

आरोप-विभाग ने मालिक के गैर मौजूदगी में किया ट्रांसफर

फरियादी की पत्नी ने आरोप लगाया कि वाहन ट्रांसफर के दौरान नियमों को दरकिनार करते हुए उनकी गैर मौजूदगी में कार को ट्रांसफर कर दिया गया। जब मामले की शिकायत की गई तो आनन-फानन में उनके पति के नाम वाहन दर्ज कर दिया गया। हालांकि पूरे मामले में परिवहन विभाग ने आरोप को झूठा बताया है। वहीं आरोपों में कितनी सत्यता है, यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। बहरहाल समान थाने की पुलिस ने आरोपी युवक पर प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।

आरोपी को भेजा जेल

मामले में समान थाना प्रभारी विकास कपीस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी और कूट रचित दस्तावेज तैयार करने के जुर्म में जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

भोपाल में शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली गुल

​भोपाल: शहर के करीब 25 इलाकों में शुक्रवार को मेंटेनेंस...

शादी का झांसा देकर होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर: सिरौल थाना क्षेत्र के कलारी चौराहा स्थित एक होटल...

Topics

भोपाल में शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली गुल

​भोपाल: शहर के करीब 25 इलाकों में शुक्रवार को मेंटेनेंस...

शादी का झांसा देकर होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर: सिरौल थाना क्षेत्र के कलारी चौराहा स्थित एक होटल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img